CCTV कैमरे में कैद हुआ विस्फोटक से भरा आतंकियों का ट्रक, आग लगने के बाद हुआ धमाका...देखें Video

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में बन टोल प्लाजा के पास गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में भारतीय जवानों ने चार आंतकियों को ढेर कर दिया जबकि एक पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि टोल प्लाजा के खड़े ट्रक में विस्फोट हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इसी ट्रक में आतंकी भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ छिपकर टोल प्लाजा पार करना चाहते थे जिसे सुरक्षाबलों द्वारा आज सुबह रोका गया। इस बीच ट्रक का चालक भागने में सफल रहा जिसकी तलाशी के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।

Explosion in the truck intercepted by security forces near Ban Toll Plaza in Nagrota

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर दिया है। गुरुवार तड़के मिली एक खुफिया जानकारी के बाद नगरोटा में बन टोल प्लाजा के पार नाकाबंदी जहां आतंकियों और भारतीय जवानों को बीच मुठभेड़ हुई। गोलीबारी में सुरक्षाबलों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया है जबकि एक पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया। पुलिसकर्मी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुठभेड़ सुबह पांच बजे शुरू हुई, फायरिंग के बाद आतंकी जंगल की तरफ भागने लगे। सूत्रों के मुताबिक एनकाउंटर के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को फिलहाल बंद रखा गया है।

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हुई जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर खड़े एक ट्रक में विस्फोट हो रहा है, यह वही ट्रक है जिसमें आतंकी छुपकर बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आतंकी डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट काउंसिल (DDC) के चुनाव में बड़े हमले करने की तैयारी में थे जिसे समय रहते सुरक्षाबलों द्वारा नाकम कर दिया गया। वहीं, ऐसी भी खबरें हैं कि इस हमले की साजिश पाकिस्तान में बैठे जैश सरगना मसूद अजहर के भाई रऊफ लाला ने रची थी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बीती रात पकड़े गए दो संदिग्ध आतंकी, जिंदा कारतूस और सेमी-ऑटोमेटिक हथियार बरामद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+