मायावती पर अभद्र टिप्पणी करने वाले दयाशंकर सिंह बक्सर से गिरफ्तार
नई दिल्ली। मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले दयाशंकर सिंह को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने शुक्रवार को बिहार के सीमावर्ती बक्सर जिले से गिरफ्तार किया।
इससे पहले खबर आयी थी कि दयाशंकर झारखंड मेंं हैं, उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमेंं वो देवघर में पूजा करते दिखे थे। जिसकेे बाद मायावती ने झारखंड सरकार पर दयाशंकर को बचाने का आरोप लगाया था।













Click it and Unblock the Notifications