EXCLUSIVE : 'बेटी के सम्मान में, बीजेपी मैदान में', जानिए क्या है पूरा मामला ?

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के कभी हिस्से रहे दयाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमों मायावती पर टिप्पणी करना काफी महंगा साबित हो गया। भाजपा ने उन्हें सभी पदों के साथ ही 6 वर्षों के लिए पार्टी से भी निलंबित कर दिया। लेकिन बहुजन समाज पार्टी ने दयाशंकर के परिवार पर अभद्र टिप्पणी करके भारतीय जनता पार्टी को भी पलटवार का मौका दे दिया है।

दयाशंकर की बेटी पर बसपाईयों द्वारा किए गए जुबानी हमले के बाद वो काफी आहत हुई, जिसकी वजह से भाजपा ने आज सभी जनपदों में बसपा की मुखालिफत करते हुए विरोध प्रदर्शन का मन बनाया है।

इस सिलसिले में वन इंडिया ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश रावत से खास बातचीत की

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज मीटिंग

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश रावत ने वन इंडिया से बातचीत के दौरान बताया कि आज पार्टी की बैठक प्रदेश कार्यालय में 11 बजे से होगी। उसमें जिस तरह के हमें निर्देश प्राप्त होंगे उस आधार पर हम आगे बढ़ेंगे।

'जिनके घर शीशे के हों, वो औरों के घरों में पत्थर नहीं मारा करते'

वन इंडिया से बातचीत के दौरान रामनरेश ने मायावती के बयान पर कहा कि हर क्रिया की प्रतिक्रिया होती है। और जिनके खुद के घर शीशे के बने हों वो दूसरे के घरों में पत्थर नहीं फेंका करते।

क्या आपको नहीं लगता दयाशंकर के साथ बीजेपी ने गलत किया है ?

इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा ''बिलकुल नहीं''। हमारे माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी ने विवादित टिप्पणी पर त्वरित कार्यवाही की और दर्शा दिया कि भाजपा अनुशासित पार्टी है।

तिलक, तराजू और तलवार का किया जिक्र

रामनरेश ने मायावती के बयान ''तिलक, तराजू और तलवार...इनको मारो जूते चार'' वाले बयान का जिक्र करते हुए कहा कि अपमान करने की बसपा की पुरानी आदत रही है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने गांधी जी तक को नहीं बख्शा, उनका भी अपमान किया है। जो कि निन्दनीय है।

महिलाओं का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं

भारतीय जनता पार्टी महिलाओं का सम्मान करती है। लेकिन बसपाईयों ने जिस तरह से दयाशंकर की पत्नी, बेटी और मां का अपमान किया है ये सम्पूर्ण महिला जाति का अपमान है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+