मणिपुर में एक के बाद एक, तीन विस्फोट, NH-2 के जरिए नागालैंड से जोड़ने वाला पुल उड़ाया

Manipur IED Explosion: मणिपुर में मंगलवार से बुधवार की रात में एक के बाद एक तीन धमाके हुए। ये धमाके मणिपुर के कांगपोकपी जिले में एक पुल को क्षतिग्रस्त करने के इरादे से किये गए थे। तीन मध्यम तीव्रता वाले विस्फोटों की सूचना मिली है। ये विस्फोट इम्फाल को नागालैंड के दीमापुर से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर सापरमीना के पास हुए।

यह घटना लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से दो दिन पहले हुई। दूसरे चरण के मतदान के दौरान बाहरी मणिपुर के कुछ हिस्सों में वोटिंग होनी है। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि कांगपोकपी जिले में सापोरमीना के पास लगभग 1:15 बजे यह घटना हुई।
यह भी देखें: Manipur Repolling: मणिपुर के 11 मतदान केंद्रों पुनर्मतदान, जानिए कितनी फीसदी हुई 11 बजे तक वोटिंग

Manipur

अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है और जांच जारी है। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल के साथ-साथ आस-पास के इलाकों को भी सील कर दिया है और अतिरिक्त पुलों पर जांच चल रही है। इंडिया टुडे के रिपोर्ट के अनुसार बताया गया कि क्षेत्र में यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनने वाली भारी आवाजाही पर प्रतिबंध लगाए गए हैं।

विस्फोट के कुछ मिनट बाद, पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पुल की घेराबंदी कर दी। उन्होंने बताया कि आईईडी विस्फोट की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, आज सुबह कुछ दोपहिया वाहन पुल पर चलते देखे गए।

इंफाल पश्चिम जिले में दो युद्धरत समुदायों के ग्रामीण स्वयंसेवकों के बीच गोलीबारी के कुछ घंटों बाद आईईडी विस्फोट हुआ। पिछले साल मई से मणिपुर में इम्फाल घाटी स्थित मेइतीस और निकटवर्ती पहाड़ी स्थित कुकिस के बीच जातीय हिंसा में 200 से अधिक लोग मारे गए थे और हजारों लोग बेघर हो गए।

19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के दौरान, मणिपुर के कुछ हिस्सों में हिंसा की घटनाएं सामने आईं थी। उपद्रवियों ने राज्य के एक मतदान केंद्र पर गोलीबारी की, जिससे दहशत और अशांति फैल गई। कुछ हिस्सों में ईवीएम को नष्ट कर दिया गया और जबरदस्ती और डराने-धमकाने के आरोप लगाए गए।
यह भी देखें: Arunachal Pradesh Polls: मणिपुर के बाद अब अरुणाचल प्रदेश में पुनर्मतदान, इन 8 केंद्रों पर दोबारा वोटिंग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+