Arunachal Pradesh Polls: मणिपुर के बाद अब अरुणाचल प्रदेश में पुनर्मतदान, इन 8 केंद्रों पर दोबारा वोटिंग

AP Elections: भारत के चुनाव आयोग ने अरुणाचल प्रदेश के आठ मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया है। यह आदेश 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हुई झड़पों के बाद आया है। दरअसल, अरुणाचल में विधानसभा चुनाव के लिए भी 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। इस दौरान राज्य के 8 केंद्रो पर हिंसा और ईवीएम को नुकसान पहुंचाने की खबरें सामने आईं थीं।

उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी लिकेन कोयू ने एक विज्ञप्ति में कहा कि आयोग ने रविवार को एक आदेश में आठ मतदान केंद्रों पर मतदान को शून्य घोषित कर दिया और 24 अप्रैल को सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक दोबारा मतदान करने का आदेश दिया। बता दें कि पूर्वोत्तर राज्य में 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 50 विधायकों को चुनने के लिए कुल 8,92,694 मतदाताओं में से अनुमानित 76.44 प्रतिशत ने 19 अप्रैल को अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

Arunachal Pradesh Elections re-polling

किन 8 केंद्रों पर होगा दोबारा मतदान?

  • पूर्वी कामेंग जिले के बामेंग विधानसभा क्षेत्र में सारियो
  • कुरुंग कुमेय में न्यापिन विधानसभा सीट के तहत लोंगटे लोथ
  • ऊपरी सुबनसिरी जिले में नाचो निर्वाचन क्षेत्र के तहत डिंगसेर, बोगिया सियुम, जिम्बारी
  • सियांग जिले के रुमगोंग विधानसभा क्षेत्र के तहत बोग्ने और मोलोम मतदान केंद्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+