7 महीने से नहीं दी सैलरी तो बॉस का ही कर लिया अपहरण, मारपीट की और...
नई दिल्ली। कोई निजी कंपनी यदि घाटे में होती है तो इसका सीधा असर उसके कर्मचारियों पर पड़ता। जैसे तंख्वाह का समय पर न आना या इनक्रीमेंट न होना इत्यादि। ऐसे में कर्मचारी या तो नई नौकरी तलाशते हैं या ऐसा न कर पाने की स्थिति में परेशान रहते हैं। ऐसा ही कुछ बेंगलुरू के हालासुरु में हुआ। लेकिन यहां कर्मचारियों ने परेशान होनी की जगह कंपनी से अपनी तंख्वाह हासिल करने का नया रास्ता तलाश लिया।

नहीं मिली तंख्वाह तो बॉस को उठा लाए
प्राइवेट फर्म चला रहे 23 साल के सुजय को उसकी कंपनी के सात कर्माचारियों ने किडनैप कर लिया और एचएसआर लेआउट में एक दोस्त के घर ले गए। यहां उन्होंने न सिर्फ सुजय से अपनी बकाया तंख्वाह मांगी बल्कि उसके साथ मारपीट भी की। उन लोगों ने सुजय को तब छोड़ा जब उसने उनकी 7 माह की बकाया तंख्वाह देने का वादा किया।

छूटते ही सुजय ने पुलिस को की शिकायत
अपने कर्मचारियों की गिरफ्त से छूटते ही सुजय ने हालासुरू पुलिस थाने जाकर इसकी शिकायत की। मामले में आरोपी 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि तीन अन्य फरार हो गए हैं। मामसा 21 मार्च का है जब सुजय को अचानक उसकी ही फर्म के कर्मचारियों ने उठा लिया था। सुजय के कर्मचारी पूरे 7 माह से तंख्वाह न मिलने के चलते परेशान थे।

बॉस के विरोध में फ्लाइट में उतारे कपड़े
दुबई से लखनऊ आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में कुछ समय पहले एक विचित्र घटना घटी, जिससे यात्री एकदम हैरान रह गए। दरअसल, यात्रा के बीच में ही एक पुरुष यात्री बिलकुल नंगा होकर फ्लाइट में घुमने लगा। एयरक्राफ्ट के स्टाफ भी व्यक्ति को इस हालत में देखकर दंग रह गए और उन्होंने आननफानन में उस व्यक्ति को एक कंबल से ढका। बाद में युवक ने बताया कि छुट्टी न मिलने के चलते वह अपने बॉस का विरोध कर रहा था।
यह भी पढ़ें- दुबई से लखनऊ जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में न्यूड घूमने लगा यात्री, क्रू मेंबर्स ने किया ये काम और फिर...












Click it and Unblock the Notifications