दुबई से लखनऊ जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में न्‍यूड घूमने लगा यात्री, क्रू मेंबर्स ने किया ये काम और फिर...

लखनऊ। दुबई से लखनऊ आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में शनिवार को एक विचित्र घटना घटी, जिससे यात्री एकदम हैरान रह गए। दरअसल, यात्रा के बीच में ही एक पुरुष यात्री बिलकुल नंगा होकर फ्लाइट में घुमने लगा। एयरक्राफ्ट के स्टाफ भी व्यक्ति को इस हालत में देखकर दंग रह गए और उन्होंने आननफानन में उस व्यक्ति को एक कंबल से ढका।

दुबई से लखनऊ जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में न्‍यूड घूमने लगा यात्री, क्रू मेंबर्स ने किया ये काम और फिर...

इस घटना के बाद दो क्रू सदस्य ने फ्लाइट के उड़ान के दौरान उसे सीट पर बैठाए रखा। घटना फ्लाइट आईएक्स-194 में सामने आई। जिसमें 150 यात्री सवार थे। हालांकि यात्री ने ऐसा क्यों किया इसको लेकर फिलहाल चीजें साफ नहीं हो पाई हैं। वहीं लखनऊ में लैंडिंग के बाद शख्स को सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता का इस मामले पर कहना है कि लखनऊ में फ्लाइट के लैंड करने के बाद यात्री को लखनऊ एयरपोर्ट पर एयरलाइन सुरक्षा को सौंप दिया है।

वहीं मामले के जांच फिलहाल जारी है। यात्री ने ऐसा क्यों किया, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह फ्लाइट दोपहर को 12 बजकर 5 मिनट पर लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इसके बाद क्रू मेंबर्स ने पुरुष यात्री को सुरक्षा अधिकारियों के हवाले कर दिया। उस व्यक्ति से सुरक्षा अधिकारियों की पूछताछ जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+