हरियाणा: टोल प्लाजा पर एक कार ड्राइवर ने महिला कर्मचारी से की मारपीट, वीडियो वायरल
नई दिल्ली। हरियाणा के खेरकी धौला टोल प्लाजा पर एक कार ड्राइवर ने टोल कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। दरअसल ड्राइवर और टोल कर्मचारी के बीच टोल चार्ज को लेकर बहस हो गई थी। बता दें कि टोल प्लाजा पर कई बार इस तरह की घटनाएं देखने को मिलती है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में महिला का कर्मचारी के साथ मारपीट की जा रही है।

ऐसे मामले पहले भी आते रहे हैं। हाल ही में बहराइच के कैसरगंज टोल प्लाजा पर टोल मांगने पर दबंगों ने टोल कर्मियों से जमकर मारपीट की। टोल कर्मियों का आरोप है कि उन्होंने वाहन चालकों से टोल अदा करने के लिए कहा था, इसी बात पर गाड़ियों में बैठे दबंग किस्म के लोग उतरकर टोल प्लाजा पर मौजूद टोल कर्मियों से हाथापाई करते हुए उन्हें घसीट कर पीटने लगे। दबंगों के तांडव से टोल प्लाजा पर घंटों अराजकता फैली रही। किसी तरह भागकर टोल कर्मियों ने अपनी जान बचाई।
टोल प्लाजा के मैनेजर ने आरोप लगाया है कि एक दर्जन से अधिक गाड़ियों से लोग आए। बिना टोल दिए गाड़ियों को ले जाने पर जबरदस्ती करने लगे, इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और कहासुनी के बीच गाड़ियों पर बैठे दबंग किस्म के लोगों ने टोल कर्मियों से गाली गलौज और अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई।
यह भी पढ़ें- टोल प्लाजा के समीप खड़ी कार में घुसा अजगर, फिर दो वकीलों ने किया ये काम












Click it and Unblock the Notifications