रूस में पढ़ने वाले छात्रों के लिए भारत सरकार की एडवाइजरी, कहा- अभी देश छोड़ने की जरूरत नहीं
नई दिल्ली, 11 मार्च: रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग को 15 दिन से ज्यादा हो गए हैं। ऐसे में भारत सरकार की ओर से यूक्रेन में फंसे भारतीयों को 'ऑपरेशन गंगा' के तहत युद्धग्रस्त देश से सुरक्षित निकाला जा रहा है। इस बीच अब रूस में पढ़ने वाले छात्र भी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं, जिसके बाद अब रूस में भारत के दूतावास ने देश में पढ़ रहे भारतीय छात्रों के लिए एक गाइडलाइन जारी की है।

भारत के दूतावास की ओर से भारतीय छात्रों के लिए जारी दिशा निर्देश में बताया गया है कि सभी छात्रों को आश्वस्त करते हैं कि वर्तमान में हमें उनके देश छोड़कर जाने के लिए कोई सुरक्षा कारण नहीं दिखता है।
दरअसल, दोनों देशों के बीच चल रही जंग को लेकर रूस में पढ़ने वाले छात्र काफी टेंशन में नजर आ रहे हैं। ऐसे में भारतीय दूतावास को रूस की यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों से लगातार मैसेज मिल रहे हैं, जिसमें छात्र की तरफ से पूछा जा रहा है कि क्या उनको देश में ठहरना चाहिए या नहीं, जिसके बाद भारतीय दूतावास ने रूस में पढ़ने वाले अपने छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी कर सभी छात्रों को उनकी सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया है।
बता दें कि रूस और यूक्रेन की जंग के बाद वहां कई तरीके की परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। जैसे की भारत से रूस के बीच फ्लाइट की डायरेक्ट कनेक्टिविटी और बैंकिंग सर्विस में आ रही परेशानी के बाद भारतीय छात्र थोड़ा चिंतित है, हालांकि छात्रों से लगातार अनुरोध किया गया है कि वो अपनी यूनिवर्सिटी के संपर्क में रहें और बिना किसी परेशानी के पढ़ाई जारी रखें।












Click it and Unblock the Notifications