रिमोट वोटिंग को आसान बनाना चाहता है चुनाव आयोग, चार सदस्यीय टेक्नीकल पैनल कर रहा काम
नई दिल्ली: देश में आज सैकड़ों गांव ऐसे हैं, जो मुख्य मार्ग और शहरों से काफी दूर हैं। वहां के ग्रामीणों को इस माहौल में जीवनयापन करने की आदत है, लेकिन चुनाव के वक्त सरकारी तंत्र को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए चुनाव आयोग ने कमर कस ली है। साथ ही चार सदस्यीय तकनीकी सलाहकार समूह का गठन किया गया है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस पैनल में आईआईटी भिलाई, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी मद्रास और नेशनल इनफॉर्मेशन सेंटर के लोग शामिल हैं, जो दूरस्थ क्षेत्रों में चुनाव को लेकर एक प्लान तैयार करेंगे। आईआईटी भिलाई के निदेशक प्रोफेसर रजत मूना के मुताबिक ये पैनल चार महीने पहले गठित किया गया था। वो रिमोट वोटिंग को आसान बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक रिमोट वोटिंग की ये एक्सरसाइज केवल एकेडमिक उद्देश्य के लिए नहीं है। मशीन शुलभ होनी चाहिए, साथ ही इसमें मतदान गुप्त और सुरक्षित रहना चाहिए। इसके अलावा ये एडवाइजरी ग्रुप चुनाव आयोग को कई अन्य टेक्नीकल सलाह भी दे रहा है। जैसे- मतदाता सूची को बनाना और उसका रखरखाव, क्योंकि दिन-ब-दिन टेक्नोलॉजी पर चुनाव की निर्भरता बढ़ती जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications