Eid 2025: कहीं जुलूस को लेकर विवाद कहीं हिन्दुओं ने मुस्लिमों पर बरसाए फूल, जानिए ईद पर कहां-कैसा रहा माहौल?
Eid 2025: आज पूरे भारत में ईद का त्योहार खुशी और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। देशभर के लोग सुबह-सुबह मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने पहुंचे। दिल्ली, लखनऊ, भोपाल और श्रीनगर सहित कई बड़े शहरों में नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। हालांकि, कुछ स्थानों पर मामूली विवाद भी देखने को मिला।
मुरादाबाद ईदगाह में नमाज अदा करने से रोकने पर लोगों की पुलिस से बहस हो गई। ईदगाह में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, इसलिए पुलिस ने नमाजियों को अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद दोबारा नमाज अदा की गई।

मुरादाबाद में नमाज को लेकर हुआ विवाद
मुरादाबाद के गलशहीद इलाके की ईदगाह में हजारों लोग नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे थे। ईदगाह में एक बार में लगभग 30 हजार लोग नमाज अदा कर सकते हैं। लेकिन सुबह आठ बजे से पहले ही भीड़ बढ़ गई, जिससे पुलिस को लोगों को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। इस पर कुछ लोग नाराज हो गए और पुलिस से कहासुनी हो गई।
ये भी पढ़ें: Moradabad Eid Namaz: ईद की खुशियों में आई रुकावट के बाद हंगामा, लेकिन सूझबूझ से हुआ समाधान
हालांकि, पुलिस ने स्थिति संभालते हुए लोगों को समझाया कि भीड़ कम होने पर उन्हें भी नमाज अदा करने का मौका मिलेगा। इसके बाद लोगों को दोबारा अंदर जाने दिया गया और सबकुछ शांति से संपन्न हो गया। मुरादाबाद के एसएसपी ने बताया कि जिले में सभी जगह नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई है।
#WATCH | Moradabad, UP: People enter into a verbal argument with police when they were stopped from entering Moradabad Eidgah to offer Namaz.
Police stopped devotees from entering the Eidgah as a large number of people were present inside. After this, the namaz was offered… https://t.co/h9mON3cwgn pic.twitter.com/z8AVk21AL4
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 31, 2025
नूंह में दो गुटों में झड़प
हरियाणा के नूंह जिले के बिछौर थाने के अंतर्गत गांव तिरवाड़ा में ईद की नमाज के बाद दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए पुन्हाना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहीं, कुछ की हालत गंभीर होने पर उन्हें नल्हड़ रेफर कर दिया गया।
सहारनपुर में हंगामा
सहारनपुर में ईद की नमाज से पहले सड़क पर नमाज पढ़ने की कोशिश को लेकर हंगामा हो गया। नमाजियों के एक समूह ने नारेबाजी की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने समझाकर स्थिति को संभाला और लोगों को ईदगाह के अंदर ही नमाज अदा करने के लिए सहमत किया। इसके बाद, शहर काजी नदीम अख्तर ने शांतिपूर्ण ढंग से नमाज सम्पन्न कराई।
टोंक में जुलूस निकालने को लेकर हुआ हंगामा
राजस्थान के टोंक जिले के मालपुरा में नमाज के बाद कुछ लोग जुलूस निकालने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने जब अनुमति नहीं दी तो वहां मौजूद भीड़ ने नारेबाजी शुरू कर दी और दूदू-छाण स्टेट हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त फोर्स बुला ली और भीड़ को वहां से हटाया। अधिकारियों ने बताया कि माहौल बिगड़ने से पहले ही स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया।
पुलिस की सख्ती से नियंत्रित हुई भीड़
टोंक के मालपुरा में पिछले कुछ सालों से ईद पर जुलूस निकालने की इजाजत नहीं दी गई है। इस बार भी प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी, लेकिन कुछ लोग फिर भी जुलूस निकालने की मांग कर रहे थे। स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया और समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया।
जयपुर में हिन्दुओं ने बरसाए मुस्लिमों पर फूल
दिल्ली रोड स्थित ईदगाह पर इस बार का ईद-उल-फितर का त्योहार भाईचारे और एकता की मिसाल बना। हिंदू मुस्लिम एकता समिति के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में जब मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने के लिए ईदगाह पहुंचे, तो वहां पहले से मौजूद हिंदू समुदाय के लोगों ने उन पर फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। यह नजारा देखकर सभी के चेहरे पर खुशी झलक उठी।
#WATCH | Jaipur, Rajasthan | Under the banner of Hindu Muslim Unity Committee, Hindus showered flowers on the Muslims who came to Eidgah, located at Delhi Road, to celebrate Eid al-Fitr. pic.twitter.com/JsIigQ5yrK
— ANI (@ANI) March 31, 2025
दिल्ली के जामा मस्जिद में अदा की गई नमाज
आज ईद-उल-फितर के मौके पर दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में भारी संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचे। सुबह से ही मस्जिद के अंदर और बाहर नमाजियों की भीड़ जुटने लगी थी। पारंपरिक परिधानों में सजे लोग ईद की विशेष नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देते नजर आए। मस्जिद के चारों ओर खुशी और भाईचारे का माहौल दिखाई दिया।
#WATCH | Delhi: People offered prayers at Jama Masjid, on the occasion of #EidAlFitr
(Earlier visuals) pic.twitter.com/ZtcrVqbxcc
— ANI (@ANI) March 31, 2025
ताज महल में अदा की गई ईद की नमाज
ईद-उल-फितर के मौके पर आगरा के ऐतिहासिक ताजमहल परिसर में भी त्योहार की रौनक देखने को मिली। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने के लिए ताजमहल के पास जुटे। बच्चों और बड़ों ने ईद की नमाज पढ़ने के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी और खुशियां बांटी। ताजमहल के आसपास का माहौल पूरी तरह से भाईचारे और उत्साह से भरा हुआ था। लोग परिवार और दोस्तों के साथ ताजमहल की खूबसूरती का लुत्फ उठाते नजर आए। इस मौके पर पर्यटकों ने भी ईद की खुशियों का हिस्सा बनकर खुशी जाहिर की।
#WATCH | Uttar Pradesh | Children share hugs and people offer namaz at the historic Taj Mahal in Agara as they celebrate #EidAlFitr pic.twitter.com/cOLm79LQqv
— ANI (@ANI) March 31, 2025
मुझे ईद समारोह में शामिल होने से रोका गया- अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ईद की बधाई देते हुए प्रशासन पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "...जब मैं आज यहां (ईद समारोह में शामिल होने) आ रहा था, तो पुलिस ने जानबूझकर मुझे रोका... आधे घंटे तक बातचीत करने के बाद मुझे आगे जाने दिया गया। जब मैंने जानना चाहा कि ऐसा क्यों किया जा रहा है, तो किसी भी अधिकारी के पास कोई जवाब नहीं था। मुझे इससे क्या समझना चाहिए?... क्या ऐसा दबाव इसलिए बनाया जा रहा है ताकि हम दूसरे लोगों के समारोह में शामिल न हों?... भाजपा इस देश को संविधान के अनुसार नहीं चला रही है।"
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: SP President Akhilesh Yadav said, "...When I was coming here today (to attend Eid celebrations), the police deliberately stopped me... After talking for half an hour, I was allowed to go ahead. When I wanted to know why this was being done, no… pic.twitter.com/ylw9Ze97y3
— ANI (@ANI) March 31, 2025
ईद का जश्न, लेकिन सख्त सुरक्षा इंतजाम
ईद के मौके पर देशभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी रख रहे थे ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। अधिकांश जगहों पर ईद की नमाज शांतिपूर्ण और खुशियों के माहौल में संपन्न हुई।
ये भी पढ़ें: Eid 2025: 'ईद समारोह में शामिल होने से पुलिस ने रोका...', अखिलेश यादव ने यूपी पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications