दिल्ली: सत्येंद्र जैन और करीबी के घर से ED को मिले 133 सोने के सिक्के, 2.82 करोड़ कैश

नई दिल्ली, 07 जून: आम आदमी पार्टी के सीनियर लीडर और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार सत्येंद्र जैन और उनके करीबी के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी में भारी मात्रा में कैश और सोना बरामद हुआ है। ईडी ने सोमवार को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत सत्येंद्र जैन और करीबी के ठिकानों पर छापेमारी की। स्वास्थ्य मंत्री को 30 मई को गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल वह ईडी की हिरासत में हैं।

Recommended Video

    Satyendra Jain मुश्किल में, करीबी के घर से ED ने जब्त किए 2.82 करोड़ नगद | वनइंडिया हिंदी |*News
    Satyendar Jain

    गुप्त स्थान पर रखा 'खजाना'

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग के तहत दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और उनके कथित सहयोगियों के परिसरों पर दिन भर की छापेमारी के बाद 2.85 करोड़ रुपए की नकदी और 133 सोने के सिक्के जब्त किए गए। ईडी ने कहा कि बरामद कैश और सोने का किसी भी तरह के आय के स्रोत के बारे में नहीं बता पाए। ईडी ने अपने बयान में आगे कहा कि नकदी और सोने के सिक्के को गुप्त स्थान पर रखा गया था।

    2.82 करोड़ रुपए कैश और 133 सोने के सिक्के जब्त

    प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और उनके सहयोगी के परिसरों में 6 जून को की गई एक दिन की छापेमारी के दौरान गुप्त रखे जाने वाले अस्पष्ट स्रोतों से पीएमएलए के तहत 2.82 करोड़ रुपए नकद और 1.80 किलोग्राम वजन वाले 133 सोने के सिक्के जब्त किए। इसे मामले में आगे की जांच जारी है।

    आपको बता दें कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किए गए सत्येंद्र जैन को निचली अदालत ने 31 मई को उन्हें 9 जून तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था। ईडी ने आरोप लगाया है कि सत्येंद्र जैन 2015-16 में कोलकाता की एक फर्म के साथ हवाला लेनदेन में शामिल थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+