ED Raid in Tamil Nadu: तमिलनाडु में ED की बड़ी कार्रवाई, स्टालिन सरकार में मंत्री के ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Tamil Nadu: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तमिलनाडु के नगर पालिका प्रशासन, शहरी और जल आपूर्ति मंत्री केएन नेहरू और उनके बेटे, लोकसभा सांसद अरुण नेहरू से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की।

इस मामले में कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी ₹22 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी के मामले में की गई। दरअसल, इंडियन ओवरसीज बैंक ने शिकायत दर्ज किया गया था। यह मामला Truedom EPC Limited नामक कंपनी से जुड़ा है, जिसमें मंत्री नेहरू के भाई एन. रविचंद्रन निदेशक हैं।

ED Raid in Tamil Nadu

13 ठिकानों पर छापेमारी

इसके अलावा, रिपोर्ट्स के मुताबिक छापेमारी True Value Homes (TVH) नामक रियल एस्टेट कंपनी से जुड़े स्थानों पर भी की गई, जो एन. रविचंद्रन की ही है। कुल मिलाकर ईडी ने तमिलनाडु में 13 ठिकानों पर छापेमारी की, जिनमें मंत्री नेहरू का त्रिची स्थित आवास भी शामिल है।

ये भी पढ़ें Tamil Nadu Politics: पहली मुलाकात में BJP के कितनी करीब आई AIADMK, किन मुद्दों पर फंसी है बात?

गोकुलम चिट फंड कंपनी पर भी कार्रवाई

ये छापे शुक्रवार को चेन्नई में एएम गोपालन की चिट फंड कंपनी श्री गोकुलम चिट्स पर की गई छापेमारी के बाद सामने आए हैं। एएम गोपालन, जिन्हें गोकुलम गोपालन के नाम से जाना जाता है, मलयालम फिल्म 'एंपुराण' (Empuraan) के निर्माता हैं। यह फिल्म गुजरात दंगों और हिंदू दक्षिणपंथी संगठनों की भूमिका को लेकर विवादों में रही।

अभिनेता पृथ्वीराज को इनकम टैक्स नोटिस

इसी कड़ी में, Empuraan के निर्देशक और अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन को भी आयकर विभाग ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 2022 में रिलीज हुई तीन फिल्मों 'जन गण मन', 'गोल्ड' और 'कडुवा' से हुई कमाई का विवरण देने के लिए कहा गया है। उन्हें 29 अप्रैल तक जवाब देने की समयसीमा दी गई है।

ये भी पढ़ें PM Modi Tamil nadu Visit: इस वजह से PM मोदी के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए स्टालिन? सरकार से कर दी बड़ी मांग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+