Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Tamil Nadu Politics: पहली मुलाकात में BJP के कितनी करीब आई AIADMK, किन मुद्दों पर फंसी है बात?

Tamil Nadu Politics: तमिलनाडु की राजनीति में अन्नाद्रमुक (AIADMK) और बीजेपी (BJP) के बीच 2026 के चुनावों के लिए संभावित गठबंधन को लेकर अटकलें तेज हैं। हाल ही में एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पाडी के पलानीस्वामी की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात ने इस चर्चा को और बल दिया है।

हालांकि, पलानीस्वामी ने इस चर्चा को सीधे तौर पर गठबंधन से जोड़ने से तो कन्नी काट ली है, लेकिन यह संकेत जरूर दिया है कि चुनावी गठबंधन परिस्थितियों के अनुसार बदलते रहते हैं और यह किसी स्थायी विचारधारा का हिस्सा नहीं होते।

tamil nadu politics

Tamil Nadu Politics: गठबंधन के लिए AIADMK ने रखी क्या शर्तें?

दरअसल, एआईएडीएमके और बीजेपी के बीच गठबंधन को लेकर अभी कई जटिलताएं सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि अन्नाद्रमुक ने भाजपा के सामने कुछ प्रमुख शर्तें रखी हैं, जिनमें से एक सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि यदि गठबंधन होता है, तो मुख्यमंत्री का चेहरा उसी की पार्टी से ही होना चाहिए। इसके अलावा, अन्नाद्रमुक ने भाजपा से उसके आंतरिक मामलों में दखल न देने की भी मांग की है।

Tamil Nadu Political Alliance: किन मुद्दों पर आगे बढ़ी बात?

1. भाषा नीति: तमिलनाडु की सरकार दो-भाषा नीति (तमिल और अंग्रेजी) का पालन करती आई है और इसे जारी रखने की बात कही गई है।

2.परिसीमन(Delimitation) प्रक्रिया: पलानीस्वामी ने केंद्र सरकार से यह सुनिश्चित करने की मांग की है कि परिसीमन से तमिलनाडु को नुकसान न हो।

3. डीएमके (DMK) के खिलाफ मोर्चा: एआईएडीएमके का मुख्य लक्ष्य तमलनाडु में अपनी सियासी दुश्मन डीएमके को हराना है और इसे लेकर दोनों दलों के बीच रणनीति पर चर्चा होने की बातें सामने आ रही है।

4.वित्तीय सहायता और विकास योजनाएं: मनरेगा (MNREGS) की लंबित राशि, समग्र शिक्षा अभियान के लिए धन आवंटन, रेलवे परियोजनाओं की फंडिंग जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

5.के अन्नामलाई का मुद्दा: एआईएडीएमके को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई की भूमिका पर आपत्ति रही है, और यह भी एक प्रमुख अड़चन बना हुआ है। जिस तरह से गुरुवार को अन्नामलाई दिल्ली बुलाए गए हैं, उससे भी यही संकेत मिल रहा है कि यह गठबंधन को औपचारिकता देने की ओर ही एक कदम है।

AIADMK-BJP Alliance: बीजेपी-एआईएडीएमके के बीच राजनीतिक समीकरण में गुणा गणित मजबूत, केमिस्ट्री कमजोर?

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, एआईएडीएमके और बीजेपी का गठबंधन चुनावी गणित के लिहाज से काफी मजबूत हो सकता है, लेकिन दोनों दलों के बीच राजनीतिक तालमेल की अभी भी काफी कमी दिखाई देती है।

भाजपा का दक्षिण भारत में प्रभाव बढ़ रहा है, और पश्चिमी तमिलनाडु में इसका मजबूत जनाधार है। ऐसे में एआईएडीएमको को भी कई सीटों पर बीजेपी के समर्थन की आवश्यकता नजर आती है। दूसरी ओर, बीजेपी के लिए भी एआईएडीएमके का समर्थन महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह राज्य में अपने आधार को और मजबूत करना चाहती है।

BJP Tamil Nadu Strategy: तमिलनाडु में गठबंधन BJP और AIADMK दोनों के लिए सियासी मजबूरी?

एआईएडीएमके और बीजेपी के बीच आगामी दिनों में और बैठकें हो सकती हैं, ताकि गठबंधन के अंतिम स्वरूप को लेकर निर्णय लिया जा सके। दोनों दलों के बीच कुछ मुद्दों पर सहमति बन सकती है, लेकिन कुछ बिंदुओं पर अभी भी सहमति बनना बाकी है।

भाजपा और अन्नाद्रमुक के बीच दोबारा गठबंधन की बात इसलिए हो रही है, क्योंकि कहीं न कहीं यह दोनों की ही सियासी मजबूरी बन चुकी है। भाजपा के लिए यह राज्य में अपनी पैठ और बढ़ाने का अवसर है, जबकि एआईएडीएमके, सत्ताधारी डीएमके के मुकाबले अपना वजूद बचाने के लिए संघर्ष कर रही है।

Take a Poll

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+