ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा को किया गिरफ्तार
ED Arrest Real State Supertech Chairman: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा को मंगलवार को गिरफ्तार किया है।
आरके अरोड़ा को तीसरे दौर की पूछताछ के बाद धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया था।

इससे पहले अप्रैल में ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम 2002 के प्रावधानों के तहत सुपरटेक ग्रुप ऑफ कंपनीज और उनके निदेशकों से संबंधित 40.39 करोड़ रुपये की रुद्रपुर, उत्तराखंड और मेरठ मॉल, मेरठ, यूपी में 25 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया था।
सुपरटेक ग्रुप, उसके निदेशकों और प्रमोटरों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कई थानों में मामला दर्ज है। एफआईआर में सुपरटेक और उसके निदेशकों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। उन्होंने बुक किए गए फ्लैटों के लिए अग्रिम राशि के रूप में घर खरीदारों से धन एकत्र किया था, लेकिन उन्हें फ्लैट सौंपने में विफल रहे।
अप्रैल में ईडी ने रियल एस्टेट ग्रुप और उसके निदेशकों की 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त की थी। पिछले साल अदालत के आदेश के बाद नोएडा में सुपरटेक के अवैध ट्विन टावरों को 3000 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक का उपयोग करके ध्वस्त कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें- Supertech News: सुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा को घंटों रखा गया हिरासत में, फिर इस शर्त पर किया गया रिहा












Click it and Unblock the Notifications