Earthquake के समय कैसे रहें सुरक्षित, जानिए इन आसान उपाय से

किसी भी प्राकृतिक आपदा के वक्त काफी अफरा-तफरी मच जाती है, इसलिए हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे उपाय, जिससे भूकंप के समय में सुरक्षित रहा जा सकता है।

नई दिल्ली। बुधवार को करीब सुबह 10 बजे के आसपास पश्चिम बंगाल, बिहार और असम में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र असम का सपतग्राम रहा और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 दर्ज की गई। इसमें किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन झटकों से लोग जरूर दहशत में आ गए हैं। किसी भी प्राकृतिक आपदा के वक्त काफी अफरा-तफरी मच जाती है, इसलिए हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे उपाय, जिससे भूकंप के समय में सुरक्षित रहा जा सकता है।

Earthquake

>> भूकंप के समय अगर आप घर, दफ्तर या किसी बिल्डिंग में हैं तो तुरंत वहां से बाहर निकलें। भूकंप के समय इमारतें जर्जर कर गिर पड़ती हैं, इसलिए तुरंत वहां से निकलना चाहिए।

>> भूकंप आने पर खुले मैदान का रुख करें। खुला मैदान भूकंप के समय सबसे सुरक्षित होता है, क्योंकि वहां आसपास इमारतें नहीं होतीं।

>> अगर आप घर से नहीं निकल पाए हैं, तो किसी टेबल या बेड के नीचे छुप जाएं।

>> अलमारी और बुकशेल्फ जैसी चीजों से दूर रहें। इनके गिरने का खतरा होता है।

ये भी पढ़ें: PAN CARD: जल्द खत्म हो सकती है पैन आवेदन में पिता के नाम की अनिवार्यता

>> अगर आप गाड़ी चला रहे हैं तो उसे धीमा कर किसी सुरक्षित जगह पार्क करें और उसी में रहें।

>> किसी इमारत से नीचे उतरते वक्त लिफ्ट का प्रयोग बिल्कुल न करें। ऐसे मौकों पर हमेशा सीढ़ियों का प्रयोग करना चाहिए।

>> कांच की खिड़कियों और दरवाजों से दूर रहें।

ये भी पढ़ें: अगर आप भी दिल्ली मेट्रो में करते हैं स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल, तो जरूर पढ़ें ये खबर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+