Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अगर आप भी दिल्ली मेट्रो में करते हैं स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल, तो जरूर पढ़ें ये खबर

दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। जो मेट्रो कार्ड किसी तकनीकी खामी के चलते नहीं चल पाते थे, अब उन्हें बदलने के लिए यात्रियों को लंबा इंतजार नहीं करना होगा। रविवार को डीएमआरसी ने बताया कि अब ये कार्ड तुरंत मेट्रो स्टेशनों पर बदल दिए जाएंगे।

Delhi Mero

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। जो मेट्रो कार्ड किसी तकनीकी खामी के चलते नहीं चल पाते थे, अब उन्हें बदलने के लिए यात्रियों को लंबा इंतजार नहीं करना होगा। रविवार को डीएमआरसी ने बताया कि अब ये कार्ड तुरंत मेट्रो स्टेशनों पर बदल दिए जाएंगे। इससे पहले अनरीडेबल कार्ड को बदलने के लिए यात्रियों को 5 दिन का लंब इंतजार करना होता था और कार्ड वापस लेने भी उसी स्टेशन जाना होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब ये काम हाथोंहाथ कर दिया जाएगा।

अब यात्रियों को नहीं करना होगा लंबा इंतजार

अब यात्रियों को नहीं करना होगा लंबा इंतजार

दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों को राहत देते हुए अनरीडेबल कार्ड को तुरंत बदलने की सुविधा दी है। कई बार देखा गया है कि मेट्रो में एएफसी (ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन) गेट पर तकनीकी कारणों के कार्ड काम नहीं करते, वो अनरीडेबल हो जाते हैं। ऐसे में कार्ड को बदलने के लिए यात्री को कस्टमर केयर के पास जाना होता था। कार्ड को बदलकर मिलने की प्रक्रिया में पांच दिन का समय लगता था, लेकिन अब दिल्ली मेट्रो ने ये सुविधा आसान कर दी है। मेट्रो में यात्रा करने वाले ये यात्री अब तुरंत ये कार्ड बदल सकते हैं।

सही स्थिति में होंगे कार्ड, तो ही होंगे रिप्लेस

सही स्थिति में होंगे कार्ड, तो ही होंगे रिप्लेस

यात्री तुरंत इन कार्ड को मेट्रो स्टेशन पर बदल सकते हैं और इसके लिए उनसे कोई शुल्क भी नहीं लिया जाएगा, लेकिन कार्ड बदलने के लिए उसका सही स्थिति में होना जरूरी है। दिल्ली मेट्रो ने साफ किया है कि केवल वही पुराने अनरीडेबल कार्ड बदले जाएंगे, जो सही स्थिति में होंगे। दिल्ली मेट्रो में करीब 2 करोड़ से ज्यादा लोग यात्रा के लिए स्मार्ट कार्ड का उपयोग करते हैं। मेट्रो में स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल करने से ग्राहकों को करीब 10 प्रतिशत की छूट मिलती है।

तो इसलिए अनरीडेबल हो जाते हैं कार्ड

तो इसलिए अनरीडेबल हो जाते हैं कार्ड

करीब 600 कार्ड के रोजाना अनरीडेबल हो जाते है। इनमें से 30 प्रतिशत कार्ड के अनरीडेबल होने के पीछे फिजिकल डैमेड कारण होता है, यानि जब स्मार्ट कार्ड यूजर कार्ड को सही ढंग से नहीं रखता है तो फिर वो रीड होने की स्थिति में नहीं रहते। कार्ड को ज्यादा मोड़ना या उसपर प्रेशर से भी कार्ड अनरीडेबल हो डाते हैं। इसलिए दिल्ली मेट्रो ने साफ कर दिया है कि वो केवल उन्हीं अनरीडेबल कार्ड को वापस लेगी, जो सही स्थिति में होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+