Earthquake: दिल्ली एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.3 तीव्रता
Earthquake in Delhi -NCR : देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर मंगलवार-बुधवार आधी रात को कांप उठा। दिल्ली व आसपास के इलाके में 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। दहशत में लोग घरों से बाहर निकल आए। नेपाल में भूकंप का केंद्र बताया गया है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने भूकंप की पुष्टि की है और नेपाल में धरती के 10 किलोमीटर नीचे इसका केंद्र बताया है, यहां के दोती जिले में भूकंप के बाद एक घर गिरने से लगभग 2:12 बजे 9 लोगों की मौत भी हो गई है। मृतकों में एक महिला और दो बच्चे भी शामिल हैं।

आपको बता दें कि Delhi NCR में आधी रात को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। धरती हिलने लगी। घरों में कंपन महसूस होते ही लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र नेपाल में जमीन के करीब 10 किलोमीटर गहराई में बताया गया है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी द्वारा साझा की गई जानकारी में रिक्टर पर भूकंप की 6.3 तीव्रता मापी गई है।
देश की राजधानी दिल्ली मंगलवार-बुधवार की रात करीब 1.57 मिनट पर कांप उठी। दिल्ली एनसीआर सहित यूपी के कुछ इलाकों में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। ऊंची मंजिलों व फ्लेट्स में रहने वालों लोगों को भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। इमारतों में कंपन और घरों का सामान तक हिलने लगा। लोग अनहोनी की आशंका में घरों से बाहर निकल आए। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे पूरी बिल्डिंग हिल रही हो, कोई उनके बेड को पकड़कर हिला रहा हो। लोग सड़कों पर निकल आए थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने ट्वीट कर भूकंप आने की जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि 8 और 9 नवंबर की दरमियानी रात में 1.57 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यह 6.3 तीव्रता के थे। भूकंप का भारत के अलावा नेपाल और चीन में भी असर देखा गया है। मणिपुर में भी कुछ जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications