दिल्ली में इस तारीख को आ सकती है धूल भरी आंधी और बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत
नई दिल्ली, 19 अप्रैल: दिल्ली के लोग इन दिनों भीषण गर्मी से बेहाल हैं। पिछले कुछ दिनों में दिल्ली का तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है,लेकिन दिल्ली वासियों के लिए राहत भरी आई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि दिल्ली में अगले दो दिनों में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।

बारिश या बूंदा बांदी के साथ आसमान में बादल छाए रहें
आईएमडी बुलेटिन में दी गई जानकारी के अनुसार आम तौर पर हल्की बारिश या बूंदा बांदी के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे। मालूम हो दिल्ली में अधिकतम तापमान मंगलवार को 42.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर बुधवार को 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और गुरुवार को 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
Recommended Video

जानें किस वजह से होगी बारिश
सूचना के अनुसार ऐसा इसलिए है, क्योंकि आईएमडी ने 19-21 अप्रैल के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों में गरज / बिजली / तेज हवाओं की संभावना व्यक्त की है।

अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
बता दें सोमवार को शहर के बेस स्टेशन सफदरजंग में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 37.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था, जो कि departure plus 4.6 था।












Click it and Unblock the Notifications