SpiceJet: दुबई जाने वाली फ्लाइट को पाकिस्तान के कराची में करानी पड़ी आपात लैंडिंग, सामने आई ये बड़ी वजह
SpiceJet flight: दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट को आपात स्थिति के चलते कराची डायवर्ट किया गया। एयरलाइंस ने मंगलवार की शाम को बताया कि दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की एक फ्लाइट को मेडिकल इमरजेंसी के चलते पाकिस्तान के कराची में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।
एयरलाइंस के अनुसार, स्पाइसजेट बोइंग 737 विमान संचालन उड़ान एसजी-15 (अहमदाबाद-दुबई) को एक यात्री की मेडिकल आपात स्थिति के बाद कराची की ओर मोड़ दिया गया। एयरलाइन ने बताया कि विमान कराची में सुरक्षित उतर गया।

वहीं, इससे पहले 23 नवंबर को इसी तरह की एक और घटना सामने आई थी। हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में एक यात्री की मेडिकल इमरजेंसी के बाद पाकिस्तान के कराची में आपातकालीन लैंडिंग की गई थी। अस्पताल पहुंचने पर यात्री को मृत घोषित कर दिया गया।
वहीं, इससे पहले स्पाइसजेट पर शुक्रवार को यात्रियों के एक ग्रुप का अचानक गुस्सा फूटा। दिल्ली एयरपोर्ट के डोमेस्टिक बोर्डिंग गेट 54 पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया था। यह जानकारी इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा प्राधिकरण ने दी थी।
पूछने पर यह पता चला कि दिल्ली से पटना जाने वाली फ्लाइट SG-8721/STD 7 घंटे से अधिक लेट थी। जिसको लेकर यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट के डोमेस्टिक बोर्डिंग गेट पर ड्यूटी पर मौजूद एयरलाइंस के कर्मचारियों पर अपना गुस्सा उतार दिया।
एक महिला यात्री ने एयरलाइंस कर्मचारियों को लतारा। यात्री ने मैनेजर से फोन पर बात कराने की बात भी कही। यात्रियों का गुस्सा आपे से बाहर देखकर एयरलाइंस कर्मचारियों ने आनन फानन अपने सीनियर्स को सूचित किया। जिसके बाद यात्रियों को शांत कराया गया।
यह भी पढ़ें- Delhi: पटना जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट 7 घंटे लेट, यात्रियों का फूटा गुस्सा, एयरपोर्ट पर हंगामा












Click it and Unblock the Notifications