Delhi: पटना जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट 7 घंटे लेट, यात्रियों का फूटा गुस्सा, एयरपोर्ट पर हंगामा

विमानन सेवाएं उपलब्ध कराने वाली स्पाइसजेट पर शुक्रवार को यात्रियों के एक ग्रुप का अचानक गुस्सा फूटा। दिल्ली एयरपोर्ट के डोमेस्टिक बोर्डिंग गेट 54 पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। यह जानकारी इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा प्राधिकरण ने दी।

पूछने पर यह पता चला कि दिल्ली से पटना जाने वाली फ्लाइट SG-8721/STD 7 घंटे से अधिक लेट थी। जिसको लेकर यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट के डोमेस्टिक बोर्डिंग गेट पर ड्यूटी पर मौजूद एयरलाइंस के कर्मचारियों पर अपना गुस्सा उतार दिया।

SpiceJet flight late

एक महिला यात्री ने एयरलाइंस कर्मचारियों को लतारा। यात्री ने मैनेजर से फोन पर बात कराने की बात भी कही। यात्रियों का गुस्सा आपे से बाहर देखकर एयरलाइंस कर्मचारियों ने आनन फानन अपने सीनियर्स को सूचित किया। जिसके बाद यात्रियों को शांत कराया गया।

Recommended Video

    Delhi: पटना जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट 7 घंटे लेट, यात्रियों का फूटा गुस्सा, एयरपोर्ट पर हंगामा

    स्पाइसजेट ने पेश की ये सफाई
    हालांकि, स्पाइसजेट के प्रवक्ता के मुताबिक, आज की स्पाइसजेट दिल्ली-पटना उड़ान एसजी 8721 पहले ही अपने गंतव्य पर उतर चुकी है। फ्लाइट के प्रस्थान को कल रात संशोधित किया गया था और यात्रियों को कल रात 12.40 बजे संशोधित प्रस्थान समय के बारे में विधिवत सूचित किया गया था, ताकि वे उसी के हिसाब से पहुंच सकें।

    स्पाइसजेट की विमानों का लेटलतीफी से पुराना नाता
    आपको बता दें कि इससे पहले यानी बीते सोमवार को भी स्पाइसजेट के कई विमानों को देरी का सामना करना पड़ा है। जिससे सैकड़ों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। दिल्ली से पुणे, पुणे से दुबई और दिल्ली से पटना की उड़ानों में लंबी देरी का अनुभव हुआ है। यात्रियों ने एयरलाइन की पर्याप्त संचार और प्रतिक्रिया की कमी पर असंतोष व्यक्त किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+