सोशल मीडिया पर धमकी से डरी डीयू स्टूडेंट गुरमेहर कौर ने DCW से की शिकायत
छात्र संगठन एबीवीपी के खिलाफ बोलने की वजह से चर्चा में आई गुरमेहर ने सोमवार को महिला आयोग से इसकी शिकायत की। उसे सोशल मीडिया पर धमकी मिल रही हैं।
नई दिल्ली। शहीद कैप्टन की बेटी और दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा गुरमेहर कौर ने दिल्ली महिला आयोग से सोशल मीडिया पर मिल रही धमकियों को लेकर शिकायत की है। गुरमेहर को उसकी कई सोशल मीडिया पोस्ट पर लोगों ने देशद्रोही करार दिया है और रेप की भी धमकी दी है।

'अपने पिता की तरह गोली खाने को तैयार'
छात्र संगठन एबीवीपी के खिलाफ बोलने की वजह से चर्चा में आई गुरमेहर ने सोमवार को महिला आयोग से इसकी शिकायत की। उसने इसके पहले न्यूज एजेंसी एएनआई को दिया गए इंटरव्यू में कहा था कि वह किसी से डरती नहीं है और अपने पिता की तरह देश के लिए गोली खाने को तैयार है। गुरमेहर के पिता कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे। READ ALSO: रेप की धमकी मिलने पर शहीद की बेटी ने दिया बड़ा बयान
'अभिव्यक्ति की आजादी जरूरी'
गुरमेहर कौर ने कहा, 'मैं अपने देश से प्यार करती हूं, मैं अपने साथ पढ़ने वाले स्टूडेंट्स से भी प्यार करती हूं। मैं अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार का समर्थन करती हूं। ABVP हो या कोई और छात्र संगठन, किसी को भी कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने का कोई अधिकार नहीं है।' डीयू की छात्रा ने कहा, 'पत्थर उमर खालिद पर नहीं फेंके गए थे। वह घटना के वक्त वहां मौजूद नहीं थे। पत्थर उन छात्रों पर फेंके गए थे जो वहां मौजूद थे।' गुरमेहर ने बताया कि सेमिनार में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स आए थे। READ ALSO: ABVP का विरोध करने पर शहीद की बेटी को रेप की धमकी
स्वाति मालीवाल ने कहा- पुलिस करे कार्रवाई
DCW की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि दिल्ली पुलिस को इस मामले में आगे आकर उन लड़कों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए जो किसी भी तरह की धमकी दे रहे हैं। ताकि आगे के लिए उदाहरण बनें।












Click it and Unblock the Notifications