ABVP से टकराव पर बोली डीयू स्टूडेंट गुरमेहर कौर- देश के लिए गोली खाने को तैयार हूं
डीयू की छात्रा ने कहा, 'पत्थर उमर खालिद पर नहीं फेंके गए थे। वह घटना के वक्त वहां मौजूद नहीं थे। पत्थर उन छात्रों पर फेंके गए थे जो वहां मौजूद थे।'
नई दिल्ली। एबीवीपी और वामपंथी छात्र संगठनों के बीच हुई झड़प की वजह से चर्चा में आई दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा गुरमेहर कौर ने कहा कि वह देश से प्यार करती हैं और अभिव्यक्ति की आजादी का समर्थन करती हैं। उसने कहा कि एबीवीपी हो या कोई और छात्र संगठन किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का हक नहीं है।

'कोई भी कानून से नहीं खेल सकता'

'उमर खालिद पर नहीं फेंके गए पत्थर'

'देश के लिए मैं भी गोली खाने को तैयार'
गुरमेहर ने कहा, 'मैं बिल्कुल नहीं घबराने वाली और न ही दबने वाली। मेरे पिता ने देश के लिए गोली खाई और शहीद हो गए, मैं भी देश के लिए गोली खाने को तैयार हूं। मुझे किसी का डर नहीं है।' डीयू की छात्रा ने एबीवीपी के विरोध-प्रदर्शन को लोकतंत्र पर हमला बताया था।

उमर खालिद को बुलाए जाने का विरोध
गुरमेहर ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा था कि उसे इस घटना के बाद से खतरनाक धमकियां मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग उसे रेप की भी धमकी दे रहे हैं। गुरमेहर ने एबीवीपी के विरोध प्रदर्शन पर सवाल उठाए थे। एबीवीपी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज में हो रहे सेमिनार में जेएनयू के छात्र उमर खालिद को बुलाए जाने का विरोध किया था।












Click it and Unblock the Notifications