घरेलू हिंसा: सोमनाथ की पत्नी ने की पुलिस कमिश्नर बस्सी से मुलाकात
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती की पत्नी ने महिला आयोग में घरेलू हिंसा की शिकायत करने के बाद दिल्ली के पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी से भी मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद बस्सी ने मीडिया से कहा कि हां सोमनाथ भारती की पत्नी ने हमसे बात की है, इस मामले में जो भी जरूरी जांच होगी उसे हम जरूर करेंगे।
मालूम हो कि सोमनाथ भारती पर उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है और न्याय पाने के लिए भारती की पत्नी ने पहले महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया और उसके बाद वो दिल्ली पुलिस से मिलीं।
पेशे से वकील सोमनाथ भारती की पत्नी लीपिका भारती ने दिल्ली महिला आयोग में इस बाबत शिकायत दर्ज कराई, जिसने उन्हें पेशी के लिए समन जारी किया है।
लीपिका ने आयोग से कहा है कि वो सोमनाथ भारती के जुल्मों को अह सह नहीं सकती है, सोमनाथ ने उन्हें मारा-पीटा और मानसिक यातनाएं दी हैं इसलिए वो अपने बच्चों के साथ भारती से अलग होना चाहती हैं क्योंकि सोमनाथ भारती की प्रताड़ना से बच्चे भी डरे हुए हैं। सोमनाथ भारती के अत्याचार वो पिछले पांच साल से सह रही हैं, लेकिन अब पानी सिर से ऊपर उठ गया है।













Click it and Unblock the Notifications