मुश्किल में आप: अब सोमनाथ भारती पर पत्नी ने लगाया मार-पीट और गाली-गलौज का आरोप
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं, अभी मंगलवार को कानून मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर को पुलिस रिंमांड में भेजा गया तो वहीं दूसरी ओर उसके कद्दावर नेता सोमनाथ भारती एक बार फिर से गलत कारणों की वजह से सुर्खियों में हैं।
सोमनाथ भारती पर उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है और न्याय पाने के लिए भारती की पत्नी ने महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया है। इस बारे में महिला आयोग ने ही मीडिया को जानकारी दी है।
Read: विवादों के नाथ सोमनाथ भारती!
खबर है कि पेशे से वकील सोमनाथ भारती की पत्नी लीपिका भारती ने दिल्ली महिला आयोग में इस बाबत शिकायत दर्ज कराई, जिसने उन्हें पेशी के लिए समन जारी किया है। लीपिका ने आयोग से कहा है कि वो सोमनाथ भारती के जुल्मों को अह सह नहीं सकती है इसलिए वो अपने बच्चों के साथ भारती से अलग होना चाहती हैं क्योंकि सोमनाथ भारती की प्रताड़ना से बच्चे भी डरे हुए हैं।
वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब भारती पर इस तरह के संगीन आरोप लगे हैं। इससे पहले अफ्रीकी महिलाओं के खिलाफ कथित नस्ली टिप्पणी और खिड़की एक्सटेंशन को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। फिलहाल पार्टी ने इसे पारिवारिक मामला बताकर मसले से पल्ला झाड़ लिया है।













Click it and Unblock the Notifications