तुनिषा को मृत घोषित करने वाले डॉक्टर ने बताया-किस कंडीशन में लाई गई थी एक्ट्रेस?
बीते दिनों एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने शो के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं, मंगलवार की शाम को एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार किया गया। अब मामले में मृत घोषित करने वाले डॉक्टर का बड़ा बयान आया है।

अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को शो के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में एक्ट्रेस के पूर्व बॉयफ्रेंड और को-स्टार शीजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया किया गया है। वहीं, अब इस मामले में तुनिषा को मृत घोषित करने वाले डॉक्टर का बड़ा बयान आया है।
पालघर के नायगांव स्थित एफ एंड बी मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल के डॉक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया कि तुनिषा शर्मा की मृत्यु शाम 4:20 पर हुई थी और उनको 5-7 मिनट पहले हॉस्पिटल में लाया गया था। तुनिषा को हॉस्पिटल सेट पर मौजूद सहयोगी लेकर आए थे। हालांकि जब तुनिषा को हॉस्पिटल लाया गया था तो उनके शरीर में हलचल और पल्स नहीं थी और सांस भी नहीं चल रही थी। इसके अलावा आंख की पुतली भी सिकुड़ गई थी।
इससे पहले तुनिषा की मौत के बाद हॉस्पिटल ले जाने का वीडियो हुआ था वायरल
इससे पहले तुनिषा की मौत के बाद पहले हॉस्पिटल ले जाने का वीडियो वायरल हुआ था। तुनिषा को शो में काम करने वाले सदस्य कार से लेकर हॉस्पिटल पहुंचे थे। जब तुनिषा को हॉस्पिटल ले जाया गया था, उस वक्त पूर्व बॉयफ्रेंड शीजान भी मौजूद था। वही तुनिषा को गोद में उठाकर हॉस्पिटल में दाखिल हुआ था।
Recommended Video

परिजन लव-जिहाद एंगल से जांच कराने की कर रहे हैं मांग
तुनिषा शर्मा के परिजन मामले की लव-जिहास एंगल से भी जांच कराने की मांग कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि शीजान ने उनकी बेटी का यूज किया और शादी के नाम पर चिट किया। वहीं, जब बेटी शादी का दबाव बनाने लगी तो उसने लड़ाई की और ब्रेकअप कर लिया। परिजनों का यह भी आरोप है कि शीजान ने बेटी का ब्रेन वॉश भी कर दिया था। जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में चली गई थी।
मंगलवार को किया तुनिषा का अंतिम संस्कार
अभिनेत्री तुनिषा शर्मा का मंगलवार की शाम मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान तुनिषा के परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे। आपको बता दें कि कलाकारों के एसोशिएशन ने भी तुनिषा मौत मामले की जांच लव-जिहाद के एंगल से कराने की मांग की है।
ये भी पढ़ें- तुनिषा शर्मा केस: मौत के बाद पहले अस्पताल ले जाने का Video वायरल
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications