तुनिषा शर्मा केस: मौत के बाद पहले अस्पताल ले जाने का Video वायरल
अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने बीते 24 दिसंबर को सेट पर सुसाइड कर लिया था। मामले में पुलिस ने को-स्टार शीजान को गिरफ्तार किया है। वहीं, इसी बीच तुनिषा को पहले हॉस्पिटल ले जाने का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। एक्ट्रेस की मां के शिकायत पर को-स्टार और पूर्व बॉयफ्रेंड शीजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की तरफ से शीजान पर हत्या के लिए उकसाने सहित कई धाराओं में FIR दर्ज की गई है। जैसे -जैसे मामले की जांच हो रही है, वैसे-वैसे कई नए खुलासे भी हो रही हैं।
ये भी पढ़ें- मीरा रोड स्थित श्मशान घाट में हुआ अभिनेत्री तुनिषा शर्मा का अंतिम संस्कार, नम आंखों से लोगों ने दी श्रद्धांजलि
Recommended Video


पहले अस्पताल ले जाने वीडियो हुआ वायरल
इसी बीच एक तुनिषा शर्मा की मौत होने के बाद अस्पताल ले जाने का भी वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो कई न्यूज चैनलों और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस को सबसे पहले इसी हॉस्पिटल में ले जाया गया था। हालांकि, हॉस्पिटल के नाम को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, इस वीडियो के सच्चाई को लेकर oneindia.com भी पुष्टि नहीं करता है।

हॉस्पिटल ले जाते समय शीजान भी था साथ में
तुनिषा को जब हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था, तब को-स्टार शीजान भी मौजूद था। वहीं, उसके साथ शो के अन्य स्टाफ भी थे। फिलहाल वीडियो को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि ब्रेकअप के बाद तुनिषा डिप्रेशन में भी चली गई थी।

तुनिषा ने आत्महत्या वाले दिन शीजान के साथ किया था लंच
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तुनिषा शर्मा ने आत्महत्या वाले दिन एक्स-ब्रॉयफ्रेंड शीजान के साथ करीब दोपहर 1-2 बजे के बीच लंच भी किया था। इस लंच पार्टी में शो कई अन्य सदस्य भी मौजूद थे। फिलहाल तुनिषा आत्महत्या मामले की जांच पुलिस कर रही है। वहीं, आज एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार किया जाएगा। शव श्मशान घाट पर पहुंच गया है।

परिजनों ने लव-जिहाद एंगल से भी की जांच करने की मांग
तुनिषा शर्मा की मौत के बाद लव-जिहाद का मामला एक बार फिर गरमा गया है। तुनिषा के परिजनों ने शीजान पर चिट करने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि शीजान ने तुनिषा का ब्रेन वॉश कर दिया था। जिसकी वजह से डिप्रेशन में चली गई थी।












Click it and Unblock the Notifications