पाकिस्तान को सलाह देने से पहले अपने गिरेबां में झांके मोदी: मायावती
लखनऊ। यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। मायावती ने मोदी के उस बयान की आलोचना की जिसमें उन्होंने उरी हमले को लेकर पाकिस्तान को सलाह दी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मायावती ने कहा कि 'पाकिस्तान को सलाह देना अच्छी बात है लेकिन पीएम मोदी को अपने सरकार का रिकॉर्ड भी देखना चाहिए।'

मायावती ने कहा कि मोदी के पास पाकिस्तान के खिलाफ कोई ठोस रणनीति नहीं है। उन्होंने कहा कि ''प्रधानमंत्री की बयानबाजी से अब देश की जनता तंग आ चुकी है। उरी में हमारे 18 सैनिक मारे गए। हमें पाकिस्तान के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की जरूरत है, ताकि ऐसी घटना फिर न हो।"
मायावती ने कहा कि पाकिस्तान की गरीबी, बेरोजगारी और अशिक्षा की फिक्र से पहले अपने पीएम मोदी को अपने देश के हालात की चिंता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केरल में कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उरी हमले का उल्लेख किया लेकिन इसके साथ ही उन्होंने वहां बेरोजगारी और गरीबी का भी उल्लेख किया। मैं कहना चाहती हूं कि पहले पीएम मोदी को अपने गिरेबां में झांक कर देख लेना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications