नए साल से पहले दिल्ली को मिलेगा बड़ा तोहफा, इस रूट पर नई मेट्रो लाइन शुरु करेगा DMRC

नई दिल्ली। दिल्ली के लोगों के लिए हमेशा से बड़ी सुविधा बनी रही दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से शहरवासियों के लिए नए साल का शानदार तोहफा है। दरअसल इस साल के अंत यानी 31 दिसंबर को शाम 4 बजे से राजधानी के एक और रूट पर मेट्रो की सेवा शुरु होने जा रही है। खबर है कि ये लाजपत नगर से मयूर विहार तक पिंक लाइन के जरिए दी जाएगी। ऐसे में इस रूट पर सफर करने वालों के लिए ये किसी तोहफे से कम नहीं होगा।

DMRC new year gift to delhi people, all set to start pink line from 31 december

इस नई मेट्रो लाइन के जरिए 6 स्टेशन जुड़ जाएंगे। इनमें लाजपत नगर, विनोबा पुरी, आश्रम, हजरत निजामुद्दीन, मयूर विहार 1 और मयूर विहार पॉकेट 1 शामिल हैं। डीएमआरसी ने एक ट्वीट के जरिए गुरुवार को इसकी जानकारी दी है।

इंडिया टीवी वेब की खबर के अनुसार डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया है कि इसके लिए 3 मेट्र्रो स्टेशन अंडरग्राउंड तैयार किए गए हैं जबकि 2 जमीन के ऊपर हैं। मेट्रो रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने इसका निरीक्षण कर इसे चालू करने की मंजूरी दे दी है। बता दें कि दिल्ली में साल 2002 में पहली बार चली मेट्रो फिलहाल 317 किलो मीटर के नेटवर्क को कवर करती है। दिल्ली में 231 मेट्रो स्टेशन हैं।

यह भी पढ़ें- कोलकाता मेट्रो में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+