कोलकाता मेट्रो में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
कोलकाता। कोलकाता मेट्रो में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना गुरुवार शाम उस समय हुई जब एक मेट्रो ट्रेन रविंद्र सदन और मैदान के बीच थी। इसी दौरान मेट्रो में धुआं उठा जिसकी वजह से यात्रियों में अफरा-तफरी फैल गई। तुरंत ही मेट्रो को रुकवाया गया। जानकारी के मुताबिक मेट्रो में धुआं भरने से कई यात्रियों की तबीयत बिगड़ने लगी। हालात ऐसे हो गए कि शीशा तोड़ कर यात्रियों को मेट्रो से बाहर निकाला गया। कोलकाता मेट्रो की ओर से जानकारी दी गई कि फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। किसी भी यात्री को कोई ज्यादा परेशानी की कोई बात जानकारी नहीं है।

कोलकाता मेट्रो में आग की ये घटना गुरुवार शाम 5.40 के करीब हुई। कोलकाता मेट्रो से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि रविंद्र सदन से मैदान के बीच अचानक ही मेट्रो में आग लगने की खबर आई। तुरंत ही आग बुझाने की कवायद शुरू हुई। इसमें पश्चिम बंगाल फायर सर्विस के अधिकारी और कोलकाता पुलिस डिजास्टर मैनेजमेंट के अधिकारी मौके पर पहुंचे। तुरंत ही आग बुझाने की कवायद शुरू हुई।
कोलकाता मेट्रो में आग पर एडिशनल डिप्टी कमिश्नर अपराजित राय ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 16 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को एसएसकेएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। ये एक हादसा था, जो कि मेट्रो के सामने वाले वाले हिस्से में छोटी सी चिंगारी की वजह से हुआ।
मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। इस दौरान किसी भी तरह के अप्रिय घटना की कोई जानकारी नहीं है। हालांकि आग लगने से स्टेशन के पास यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल जरूर फैल गया। मेट्रो में मौजूद यात्रियों ने भी धुएं भरने की शिकायत की। इस दौरान करीब 10 से ज्यादा लोगों की तबीयत भी बिगड़ने लगी। हालांकि जल्दी ही यात्रियों सकुशल मेट्रो से बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल आग किस वजह से लगी इसकी जांच की जा रही है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications