DMK यूथ विंग के नेता पर पत्नी ने युवतियों का यौन शोषण का लगाया आरोप, NCW ने निष्पक्ष जांच का दिया आदेश
Tamilnadu News: "मेरा पति राज नेताओं को युवतियां...", तमिलनाडु के रानीपेट जिले के अरक्कोणम की 20 साल की महिला ने अपने पति पर संगीन आरोप लगाए हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति युवतियों को राजनीतिक हस्तियों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है। महिलाओं का यौन शोषण करता है। महिला ने जिस शख्स पर आरोप लगाया है वो डीएमके यूथ विंग का उप सचिव है, जिसने कथित तौर पर राजनीतिक संबंधों की आड़ में इन महिलाओं को मजबूर किया। इस मामले को लेकर जमकर हंगामा मचा हुआ है।
इसी बीच राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर ने मीडिया में ये खबर आने के बाद इस गंभीर मामले को स्वत: संज्ञान में लिया है। एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष ने तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से संपर्क किया है और मामले की तुरंत और निष्पक्ष जांच करने का आदेश जारी किया है।

एनसीडब्ल्यू ने तमिलनाडु के डीजीपी से तीन दिनों के अंदर एफआईआर की एक कापी सहित की गई कार्रवाई पर एक रिपोर्ट महिला आयोग को सौंपने के लिए कहा है।
महिला ने पति पर लगाए हैं ये संगीन आरोप
महिला ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि कैसे उसका पति देवसेयाल अपनी राजनीतिक हैसियत का फायदा उठाकर महिलाओं को धमकाता और अपने अधीन कर लेता है। उसने बताया कि देवसेयाल ने उस पर हमला किया, उसका फोन तोड़ दिया और चेतावनी दी कि उसके नेताओं के साथ गहरे संबंधी है इसलिए कोई भी कार्रवाई उसे नहीं छू सकती।
NCW मामले की जांच की टीम गठित करने का दिया निर्देश
NCW ने अपने पत्र में पीड़िता की सुरक्षा, जांच के लिए एक टीम गठित करने को कहा है और इस मामले की जांच राजनीतिक प्रभावों से अप्रभावित रहे और भारतीय न्याय संहिता, 2023 के अनुसार तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए प्रभावित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए गहन और निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है। फील्ड मार्शल का पद क्या होता है? जो पाकिस्तान ने आसिम मुनीर को दिया, क्या मिलता है पावर
AIADMK ने पुलिस की आलोचना की
वहीं AIADMK महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने इस मामले पर आश्चर्य जताते हुए एफआईआर दर्ज करने में देरी के लिए पुलिस की आलोचना की। पलानीस्वामी ने महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे और इस तरह के अपराधों के प्रति जिस तरह की बेपरवाही दिखाई देती है, उस पर बात की उन्होंने सुझाव दिया कि देवसेयाल की हरकतों के कारण कई अन्य महिलाएं भी इसी तरह की मुश्किलों में फंस सकती हैं। कौन है ये खदीजा शेख? पाकिस्तान का समर्थन करने पर किया गया अरेस्ट, क्यों खुफिया एजेंसियां कर रही जांच?












Click it and Unblock the Notifications