कौन है ये खदीजा शेख? पाकिस्तान का समर्थन करने पर किया गया अरेस्ट, क्यों खुफिया एजेंसियां कर रही जांच?
Who is Khadeeja Sheikh: भारत-पाकिस्तान के बीच टेंशन बढ़ने के बाद से देश की सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर या अन्य किसी माध्यम से पाकिस्तान का समर्थन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर उन्हें सलाखों के पीछे बंद कर रही है। ऐसी ही एक लड़की खदीजा शेख हैं जिसे सोशल मीडिया पर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाना काफी भारी पड़ गया है।
पाक जिंदाबाद का नारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखने वाली इस खदीजा शेख को ना केवल पुलिस द्वारा अरेस्ट कर लिया गया है बल्कि पुलिस के अलावा महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)और खूफिया एजेंसियों ने जांच शुरू करते हुए उसके जुड़े लोगों के बारे में पड़ताड़ कर रही है। आइए जानते है कौन है ये खदीजा शेख?

कौन है खदीजा शेख?
आपको जानकर ताज्जुब होगा कि खदीजा शेख की उम्र महज 19 साल है और पुणे के कोंधवा क्षेत्र में रहती है। सिंहगढ़ एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसाार इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखने वाली इस छात्रा के खिलाफ 9 मई 2025 को एफआईआर दर्ज हुई उसी दिन कॉलेज से इसे निष्कासित कर दिया। मामला दर्ज होने के पुणे पुलिस ने इसे अरेस्ट कर लिया है।
खदीजा शेख को पुलिस हिरासत में भेजा गया
पुलिस के अनुसार एटीएस और एनआईए इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस द्वारा अरेस्ट किए जाने के बाद खदीजा शेख को कोर्ट में पेश किया गया था और उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। 9 मई को दोपहर करीब 2 बजे खदीजा शेख की इंस्टाग्राम पोस्ट मिली, जिसमें कथित रूप से भड़काऊ और राष्ट्र विरोधी भाषा का प्रयोग किया गया था।
क्यों खुफिया एजेंसियां कर रही जांच?
पुलिस सूत्रों के हवाले से आई मीडिया रिपोर्ट में एटीएस और एनआईए छात्रा से पूछताछ कर ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह किस कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित है या फिर किसी संदिग्ध गिरोह से ताल्लुक रखती है। या फिर इसने किसी के कहने पर ऐसी पोस्ट शेयर की थी। खुफिया जांच एजेंसियां इसलिए भी इस मामले को लेकर सजग हैं क्योंकिखदीजा शेख ने अपने जिस इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर की थी, उसमें दुश्मन देश पाकिस्तानी नागरिकों के ट्टीट के स्क्रीनशॉट भी थे।
छात्रा खदीजा शेख ने क्या लिखा था पोस्ट में?
दरअसल, छात्रा खदीजा शेख ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई एयर स्ट्राइक के संबंध में की थी। खदीजा शेख ने 9 मई 2025 को इंस्टाग्राम पर दोपहर दो बजे भड़ाकाऊ और राष्ट्र विरोधी पोस्ट लिखी थी। छात्रा खदीजा ने लिखा था
"सबूत के बिना भारत ने पहलगाम में पाकिस्तान की संलिप्तता का आरोप लगाकर तीन रिहायशी क्षेत्रों पर बमबारी कर युद्ध छेड़ दिया है। ये हिंदुत्व आतंकवाद, इजराइली नीति की नकल है। भारत ने कश्मीर को लेकर अपनी नाकामी को छिपाने के लिए पाकिस्तान को बलि का बकरा बनाया है। ये उग्रपंथी इस्लामोफोबिक आतंकवाद खतरनाक है। इंसानियत, समझदारी की जीत हो, युद्ध किसी का समाधान नहीं होता।" इस पोस्ट के अंत उसने लिखा 'पाकिस्तान जिंदाबाद'।
कैसे पुलिस की गिरफ्त में आई छात्रा खदीजा शेख?
खदीजा शेख ने अपनी पोस्ट में चूंकि 'हिंदुत्व उग्रवाद' और 'पाकिस्तान जिंदाबाद' जैसे शब्दों का प्रयोग किया था। जिसके कारण सोशल मीडिया पर उसकी पोस्ट वायरल हो गई और यूजर्स उसके खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज करने की डिमांड करने लगे थे जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।
खदीजा शोख के खिलाफ इन कठोर धाराओं में दर्ज हुआ केस
पुलिस कांस्टेबल सुभाष जरांडे की शिकायत पर पुणे के कोंढवा पुलिस ने छात्रा खदीजा शेख की पोस्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की कई कठोर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिसमें भारत की संप्रभुता एकता और अखंडता को खतरे से संबंधी धारा से लेकर शांति भंग करने का प्रयास करने तक कई गंभीर धाराएं शामिल है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications