DK Shivakumar Oath Ceremony : बेंगलुरु में आज कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन , पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
DK Shivakumar Oath Ceremony : आज डीके शिवकुमार कर्नाटक के सीएम पद की शपथ लेंगे, इस शपथ ग्रहण समारोह में कई गणमान्य लोग शामिल होने वाले हैं, जिसकी वजह से आज बेंगलुरु में दिनभर वीवीआईपी का जमावड़ा लगा रहेगा, जिसके कारण कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है, पुलिस ने इस बारे में एडवाइजरी भी जारी की है, इसलिए घर से बाहर निकलते वक्त हर कोई उसे चेक जरूर करें वरना आप रास्तें में कहीं अटक सकते हैं।
बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने घोषणा की है कि दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे के बीच कई मुख्य सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही बंद रहेगी। इनमें कब्बन रोड, डॉ. बी.आर. अंबेडकर रोड, रेस कोर्स रोड, क्वींस रोड और लोक भवन की ओर जाने वाली फीडर सड़कें शामिल हैं। समारोह स्थल में केवल आमंत्रित मेहमानों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।

बेंगलुरु में आज लग सकता है तगड़ा जाम, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
अधिकारियों को उम्मीद है कि शपथ ग्रहण समारोह, लोगों के जमावड़े और VVIP लोगों की आवाजाही की वजह से सेंट्रल बिज़नेस डिस्ट्रिक्ट और उसके आस-पास के इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम हो सकता है। इसलिए, गाड़ी चलाने वालों से कहा गया है कि वे जाम से बचने के लिए शिवाजीनगर, कनिंघम रोड, नृपतुंगा रोड, शिवानंद जंक्शन और आउटर रिंग रोड जैसे दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें।
बेंगलुरु में इन जगहों पर नहीं होगी पार्किंग
पूर्वी बेंगलुरु से केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और हेब्बल की ओर आने वाले वाहनों के लिए खास डायवर्जन बनाए गए हैं। साथ ही, अंबेडकर रोड, पैलेस रोड, रेस कोर्स रोड, क्वींस रोड, कस्तूरबा रोड, कब्बन रोड और कब्बन पार्क के अंदर के कई हिस्सों समेत 20 से ज़्यादा मुख्य और अंदरूनी सड़कों पर पार्किंग की इजाज़त नहीं होगी।
बिना पास वाले विज़िटर्स को पार्किंग की इजाजत नहीं
ट्रैफ़िक अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि प्रतिबंधित जगहों पर खड़ी कोई भी गाड़ी Towed की जा सकती है। पास रखने वालों के लिए विधान सौदा, विकास सौध, राज भवन और नेहरू तारामंडल परिसर में अलग से पार्किंग की जगहें तय की गई हैं, जबकि बिना पास वाले विज़िटर्स को कांतीरवा स्टेडियम, UB City, शिवाजीनगर बस स्टैंड की मल्टी-लेवल पार्किंग सुविधा, गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज और पैलेस ग्राउंड्स में गाड़ी पार्क करने के निर्देश दिए गए हैं।
बेंगलुरु ट्रैफिक पाबंदियों पर भारी वाहनों पर रोक
कारों और दोपहिया वाहनों पर पाबंदियों के अलावा, 3 जून को दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक बेंगलुरु शहर की सीमा के अंदर भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें, प्रतिबंधित इलाकों से दूर रहें और इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में अधिकारियों का सहयोग करें।














Click it and Unblock the Notifications