Bengaluru Viral Video: 'मेरी बीवी प्रेग्नेंट, वो मर जाएगी', VIP मूवमेंट पर रूका ट्रैफिक तो धरने पर बैठा पति
Bengaluru Viral Video: वीआईपी मूवमेंट से आम जनता को होने वाली परेशानी कोई नई बात नहीं है, लेकिन बेंगलुरु में घटी एक घटना ने 'VVIP कल्चर' पर नई बहस छेड़ दी है। दरअसल यहां राज्यपाल के काफिले के गुजरने के लिए बेंगलुरु के ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर करीब 30 मिनट तक ट्रैफिक रोक दिया गया। इसी दौरान एक व्यक्ति अपनी गर्भवती पत्नी के साथ जाम में फंस गया, उसकी पत्नी हालत बिग़ड़ने लगी तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और विरोध में ही सड़क पर धरने पर बैठ गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर पहले से ही अंडरपास निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे यह इलाका अक्सर ट्रैफिक जाम का सामना करता है। राज्यपाल के काफिले के लिए सड़क को पूरी तरह खाली कराने के बाद स्थिति और बिगड़ गई और सैकड़ों वाहन लंबी कतारों में फंस गए।

'मेरी बीवी प्रेग्नेंट, दर्द से मर जाएगी', गुस्साए पति ने काटा हंगामा
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि परेशान व्यक्ति अपनी कार से बाहर निकलकर सड़क के बीचोंबीच बैठ जाता है। वह ट्रैफिक पुलिस से बार-बार कहता है, 'मेरी पत्नी गर्भवती है, दर्द से मर जाएगी? क्या सिर्फ इसलिए कि राज्यपाल वीआईपी हैं, हम लोग कोई नहीं हैं? हमारी जान की कोई कीमत नहीं।'
'आम आदमी से ज्यादा सी वीआईपी की आवाजाही'
वीआईपी मूवमेंट के विरोध में सड़क पर धरने पर बैठे इस शख्स और मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के बीच तीखी बहस हुई। पुलिसकर्मी उसे लगातार हटने के लिए कहते रहे, जबकि वह कन्नड़ भाषा में अपनी समस्या बताता रहा। उसका कहना था कि 'आम नागरिकों का समय और उनकी आपात स्थिति भी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी किसी वीआईपी की आवाजाही।'
'VVIP कल्चर बंद हो, आम आदमी भी कीमती'
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर रोशन राय (@RoshanKrRaii) ने इस वीडियो को साझा करते हुए बताया कि 'यह वीवीआईपी मूवमेंट कर्नाटक के राज्यपाल के लिए था। उन्होंने लिखा 'बेंगलुरु में गवर्नर के VVIP मूवमेंट के लिए 30 मिनट तक ट्रैफिक रोक दिया गया। अपनी गर्भवती पत्नी को अस्पताल ले जा रहा एक व्यक्ति ट्रैफिक में फंस गया और विरोध में वहीं बैठ गया। हममें से 99% लोगों को तो यह भी नहीं पता कि कर्नाटक के गवर्नर कौन हैं, लेकिन जब भी वे कहीं से गुज़रते हैं, तो शहर का ट्रैफिक रोक दिया जाता है। इस चलन को जल्द से जल्द खत्म किया जाना चाहिए; उस व्यक्ति को मेरा पूरा समर्थन है।'
वीडियो ने सोशल मीडिया पर काटा बवाल, जांच शुरु
जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। जिसके बाद पुलिस महकमा एक्टिव हुआ है। एक वरिष्ठ ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पहले ही जांच शुरू कर दी गई है और तथ्यों की पुष्टि की जा रही है, जिसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
इस पोस्ट को शेयर करते हुए, IT क्षेत्र के दिग्गज टी.वी. मोहनदास पई ने VIP कल्चर की कड़ी निंदा की। उन्होंने CM-पद के लिए नामित डी.के. शिवकुमार को टैग करते हुए उनसे VIP मूवमेंट के लिए ट्रैफिक रोके जाने की व्यवस्था की समीक्षा करने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ज़रूरत से ज़्यादा समय तक ट्रैफिक रोककर रखती है।














Click it and Unblock the Notifications