पीएम मोदी और राष्ट्रपति का दीपावली संदेश, 'सीमा पर खड़े सैनिकों के लिए भी जलाएं एक दीया'
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार शाम देश को दीपावली के पावन त्योहार पर शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ऑडियो संदेश जारी कर देशवासियों से सीमा पर खड़े जवानों के लिए भी एक दीया जलाने का आग्रह किया है। पीएम मोदी ने कहा कि दिलावी के अवसर पर हमें अपने उन जाबांज सैनिकों को भी याद रखना है जो इन त्योहारों पर भी सीमाओं पर डटे हैं, भारत माता की सेवा और सुरक्षा कर रहे है। हमें उनको याद करके ही अपने त्योहार मनाने हैं।
Recommended Video

देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी ने आगे कहा, 'अपने सैनिकों के सम्मान के रूप में आइए हम भी एक दीया जलाएं, जो निडर होकर हमारे राष्ट्र की रक्षा करते हैं। हमें घर में एक दीया भारत माता के इन वीर बेटे-बेटेयों के सम्मान में भी जलाना है। मैं अपने वीर जवानों से भी कहाना चाहता हूं कि आप भले ही सीमा पर हैं, लेकिन पूरा देश आपके साथ है। मैं उन परिवारों के त्याग को भी नमन करता हूं। जिनके बेटे बेटियां आज सरहद पर है। हर वो व्यक्ति तो देश से जुड़ी किसी न किसी जिम्मेदारी की वजह से अपने घर से दूर हैं, परिवार से दूर हैं। मैं हृदय से उनका आभार प्रकट करता हूं।'
वहीं, देश के प्रथम नागरिक और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देशवासियों को दिवाली के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने समाज के कई वर्गों द्वारा मनाए जाने वाले समारोहों में त्यौहार के पारम्परिक पालन पर प्रकाश डाला, इसे भारतीय समाज का एक एकीकृत उदाहरण कहा।

सीएम योगी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ
रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वैश्विक महामारी के बावजूद यहां उपस्थित और वर्चुअल तरीके से इस कार्यक्रम में जुड़ने वाले भगवान श्री राम के सभी भक्तों का मैं इस अवसर पर स्वागत करता हूं, अभिनंदन करता हूं। ये दीपोत्सव उस समय आया है जब पूरी दुनिया कोरोना से जूझ रही है। कई पीढ़ियों से सभी के मन में एक ही तमन्ना थी कि हम भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण कार्य को अपनी आंखों से देख लेते तो हमारा जन्म और जीवन धन्य हो जाता। वह कार्य प्रधानमंत्री मोदी जी के कारण सफल हुआ है।
यह भी पढ़ें: Delhi Pollution: दिल्ली में 'बेहद खराब' हुई वायु गुणवत्ता, दिवाली पर ऐसी हो सकती है स्थिति












Click it and Unblock the Notifications