Delhi Pollution: दिल्ली में 'बेहद खराब' हुई वायु गुणवत्ता, दिवाली पर ऐसी हो सकती है स्थिति
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की वजह से वायु गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है। ऐसे में विशेषज्ञों की चेतावनी है कि बेशक दिवाली पर पठाखे प्रतिबंधित कर दिए गए हैं लेकिन पराली जलने के कारण उत्तर-पश्चिमी हवाओं से दिल्ली का वायु प्रदूषण गंभीर श्रेणी में पहुंच सकता है। जैसा इस हफ्ते के शुरुआत में देखा गया था। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के वैज्ञानिकों का कहना है कि बेशक गुरुवार का एक्यूआई थोड़े सुधार के बाद 'बेहद खराब' श्रेणी में दर्ज हुआ है लेकिन शुक्रवार तक हवाओं के कारण स्थिति बिगड़ सकती है।
Recommended Video

शुक्रवार सुबह की स्थिति देखें तो राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण बढ़ने से दृश्यता (विजिबिलिटी) बहुत कम हो गई है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) के आंकड़ों के अनुसार ओखला फेस-2 में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 344 'बहुत खराब' श्रेणी पर है। वहीं नेहरू नगर में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 342 'बहुत खराब' श्रेणी पर है। यहां लोगों का कहना है कि उन्हें सैर करने में भी परेशानी आ रही है। प्रदूषण बढ़ने की वजह से सांस लेने में दिक्कत हो रही है, आंखों में जलन तथा गले में खराश हो रही है। एक व्यक्ति ने कहा कि ये स्थिति पिछले 4 से 5 साल से है, तो ऐसे में सरकार को कुछ जरूरी कदम तो उठाने ही चाहिए।
आपको बता दें दिवाली का त्योहार शनिवार को मनाया जा रहा है। आईएमडी के पर्यावरण निगरानी अनुसंधान केंद्र के प्रमुख वीके सोनी ने कहा कि दिल्ली में शुक्रवार से हवाएं चलनी शुरू हो जाएंगी और उनकी दिशा उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगी, जिससे पंजाब और हरियाणा से पराली का धुंआ प्रदूषण को बढ़ाएगा। सोनी ने कहा, 'हालांकि हमने अनुमान लगाया है कि इस बार दीवाली के पिछले कुछ वर्षों की तुलना में बेहतर होने की संभावना है। अगर शहर में पटाखे फोड़े जाते हैं, तो प्रदूषण का स्तर दिवाली और उसके अगले दिन 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच सकता है।'
विशेषज्ञों का कहना है कि दिवाली की शाम से ही हवा की गुणवत्ता अधिक बिगड़ने लगेगी। लेकिन रविवार की रात से स्थिति में बदलाव शुरू होगा। इस दौरान हल्की बारिश की संभावना है। आईएमडी के पूर्वानुमान में कहा गया है कि सोमवार से हवा की गति में सुधार होने की संभावना है।
दिल्ली में 'रेड लाइट ऑन, इंजन ऑफ' का दूसरा चरण 16 नवंबर से शुरू












Click it and Unblock the Notifications