Diwali-Chhath Train Ticket Booking: मिनटों में कैसे बुक होगी कन्फर्म टिकट? जान लीजिए जरूरी टिप्स एंड ट्रिक्स
Diwali-Chhath Train Ticket Booking: दिवाली-छठ का वक्त नजदीक आ रहा है। आज यानी 6 अक्टूबर 2025 तक यात्रियों के लिए IRCTC पर टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। भारतीय रेलवे की योजना के अनुसार, आप अब 4 दिसंबर 2025 तक की यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। त्योहारों के मौसम और बढ़ती यात्रा की मांग को देखते हुए यह जानकारी यात्रियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
त्योहारों का मौसम हो या अचानक यात्रा की जरूरत, भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग अक्सर यात्रियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन जाती है। खासकर उन लोगों के लिए, जिन्हें अपनी यात्रा से केवल एक दिन पहले टिकट की जरूरत होती है। ऐसे समय में IRCTC की तत्काल टिकट सेवा किसी संजीवनी से कम नहीं होती। यह सेवा यात्रियों को मिनटों में कन्फर्म टिकट दिलाने का मौका देती है, लेकिन इसके लिए थोड़ी तैयारी और सही समय पर कदम उठाना बेहद जरूरी है।

ध्यान रहे कि तत्काल टिकट की बुकिंग केवल ट्रेन प्रस्थान के एक दिन पहले ही की जा सकती है। जबकि सामान्य टिकट की बुकिंग पहले से कई दिन पहले शुरू हो जाती है। इसलिए अपनी यात्रा की योजना बनाते समय टिकट की उपलब्धता और बुकिंग की तारीखों पर खास ध्यान देना जरूरी है।
ये भी पढ़ें: Train Ticket Booking: ट्रेन टिकट लेने से पहले जान लीजिए अपडेट, IRCTC ने बदल दिए रिजर्वेशन के नियम
तत्काल टिकट को पाने के लिए केवल सही समय पर लॉगिन करना ही काफी नहीं है। इसके लिए यात्रियों को पहले से ही अपनी जानकारी तैयार रखनी होती है, तेज और भरोसेमंद पेमेंट विकल्प चुनने होते हैं और इंटरनेट कनेक्शन पर भी पूरा ध्यान देना पड़ता है। AC या Non-AC, दोनों क्लास की टिकटों के लिए अलग-अलग समय पर बुकिंग शुरू होती है और कोटा सीमित होने के कारण सीटें मिनटों में भर जाती हैं।
बुकिंग का समय जानना जरूरी
तत्काल टिकट बुकिंग केवल ट्रेन के प्रस्थान से एक दिन पहले ही की जा सकती है। इसका कोटा सीमित होता है, आमतौर पर कुल सीटों का 10% से 30%। व्यस्त रूट्स पर यह टिकट कुछ ही मिनटों में खत्म हो जाती है।
- AC क्लास (1A, 2A, 3A, CC, EC) के लिए बुकिंग सुबह 10:00 बजे शुरू होती है।
- Non-AC क्लास (Sleeper, 2S) के लिए बुकिंग सुबह 11:00 बजे शुरू होती है।
तत्काल टिकट पाने के लिए 5 आसान टिप्स
मास्टर लिस्ट तैयार करें: बुकिंग से पहले IRCTC की 'मास्टर लिस्ट' में यात्रियों के नाम, उम्र, लिंग और पहचान पत्र की जानकारी सेव कर लें। इससे बुकिंग के दौरान समय बचेगा।
समय से पहले लॉगिन करें: बुकिंग शुरू होने से कम से कम 5 मिनट पहले लॉगिन करें। जैसे AC क्लास के लिए सुबह 9:55 AM तक लॉगिन होना चाहिए।
तेज पेमेंट तरीका अपनाएं: UPI, नेट बैंकिंग या ई-वॉलेट जैसे तेज पेमेंट विकल्प चुनें। UPI सबसे तेज और आसान माना जाता है।
ब्राउज़र के ऑटोफिल का इस्तेमाल करें: डेस्कटॉप पर बुकिंग करते समय ऑटोफिल से सामान्य जानकारी जैसे पता जल्दी भर सकते हैं।
इंटरनेट कनेक्शन पर ध्यान दें: तेज और स्थिर इंटरनेट का इस्तेमाल करें। मोबाइल डेटा की बजाय ब्रॉडबैंड बेहतर होता है। हमेशा अपडेटेड ब्राउज़र या IRCTC ऐप का ही उपयोग करें।
कीमतें और प्रीमियम टिकट
तत्काल टिकट सामान्य टिकट से महंगे होते हैं। कुछ रूट्स पर रेलवे प्रीमियम तत्काल टिकट भी देती है, जिनकी कीमतें मांग के अनुसार बदलती रहती हैं।
IRCTC की ये स्मार्ट टिप्स अपनाकर आप मिनटों में कन्फर्म टिकट पाकर अपनी यात्रा को आसान बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें: रेलवे ने 1 अक्टूबर से लागू किया नया नियम, 5 आसन स्टेप्स में IRCTC अकाउंट को आधार से ऐसे करें लिंक












Click it and Unblock the Notifications