रेलवे ने 1 अक्टूबर से लागू किया नया नियम, 5 आसन स्टेप्स में IRCTC अकाउंट को आधार से ऐसे करें लिंक
IRCTC New Rule: त्योहारों के मौसम में जब लाखों यात्री ट्रेन टिकट की बुकिंग के लिए सुबह-सुबह ऑनलाइन सिस्टम पर लॉगिन करते हैं, तब सबसे बड़ी चुनौती होती है कंफर्म टिकट मिलना। अक्सर देखा गया है कि टिकट खुलते ही चुटकियों में गायब हो जाते हैं। इस वजह से आम यात्री को परेशानी उठानी पड़ती है। दलाल और एजेंट इस मौके का फायदा उठाकर टिकटों को ब्लैक में बेचते हैं।
अब इन सब पर रोक लगाने के लिए IRCTC ने बड़ा कदम उठाया है। रेलवे ने नया नियम लागू किया है जिसके तहत ऑनलाइन रिज़र्व टिकट बुकिंग के शुरुआती 15 मिनट में केवल वही यात्री टिकट बुक कर पाएंगे जिनका आधार IRCTC अकाउंट से लिंक है। अब ऑनलाइन जनरल रिज़र्व टिकट बुक करने के लिए आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी कर दिया गया है। पहले यह नियम सिर्फ तत्काल टिकटों पर लागू था, लेकिन अब इसे सामान्य रिज़र्वेशन टिकटों पर भी लागू किया गया है।

15 मिनट तक केवल आधार लिंक यूज़र को बुकिंग की सुविधा
IRCTC के अनुसार, बुकिंग विंडो खुलने के शुरुआती 15 मिनट तक केवल वही यात्री टिकट बुक कर सकेंगे जिनका आधार IRCTC अकाउंट से जुड़ा हुआ है।
- एसी क्लास के लिए यह समय सुबह 10:00 बजे से 10:15 बजे तक रहेगा।
- नॉन-एसी क्लास के लिए 11:00 बजे से 11:15 बजे तक यह नियम लागू होगा।
- इस कदम का मकसद टिकटों की दलाली रोकना और पारदर्शिता बढ़ाना है।
ये भी पढ़ें: Train Ticket Booking: ट्रेन टिकट लेने से पहले जान लीजिए अपडेट, IRCTC ने बदल दिए रिजर्वेशन के नियम
काउंटर बुकिंग पर असर नहीं
जो यात्री रेलवे के पीआरएस (Passenger Reservation System) काउंटर से टिकट लेते हैं, उनके लिए यह नया नियम लागू नहीं है। वहीं, अधिकृत टिकट एजेंटों पर तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान पहले से अलग से 10 मिनट की पाबंदी लागू रहती है।
आधार कैसे लिंक करें - आसान 5 स्टेप गाइड (How to Link Aadhaar to IRCTC account)
- यात्रियों को सलाह दी गई है कि किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए पहले से ही आधार ऑथेंटिकेशन करा लें। तरीका बेहद आसान है:
- IRCTC वेबसाइट या ऐप पर लॉगिन करें।
- 'My Profile' सेक्शन में जाएं।
- वहां 'Aadhaar Authentication' विकल्प चुनें।
- अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें।
- आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, उसे दर्ज कर प्रक्रिया पूरी करें।
टिप्स: सुनिश्चित करें कि IRCTC प्रोफाइल पर नाम और जन्मतिथि आधार से बिल्कुल मैच कर रहे हों।
आधार IRCTC अकाउंट से ना जोड़ने पर क्या होगा?
अगर कोई यात्री आधार लिंक नहीं करता है तो उसे पूरी तरह से रोका नहीं जाएगा। 15 मिनट की विंडो खत्म होने के बाद वह सामान्य तरीके से टिकट बुक कर पाएगा। लेकिन चूंकि तत्काल और सामान्य दोनों तरह के टिकट जल्दी भर जाते हैं, इसलिए आधार लिंक करना ही बेहतर विकल्प है।
ये भी पढ़ें: Railway IRCTC: अब प्लेटफॉर्म पर घूम-घूम कर TT देंगे टिकट, जानें रेलवे का नया सिस्टम












Click it and Unblock the Notifications