Train Ticket Booking: ट्रेन टिकट लेने से पहले जान लीजिए अपडेट, IRCTC ने बदल दिए रिजर्वेशन के नियम
IRCTC Train Ticket Booking Rule: भारतीय रेलवे ने ट्रेन टिकट बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव किया है। दिवाली और छठ जैसे पर्वों के लिए टिकट बुक कराने वाले लाखों यात्री अब नए नियमों के तहत ही टिकट बुक कर पाएंगे। रेलवे ने जनरल रिजर्वेशन टिकट के लिए भी आधार (Aadhaar) वेरीफिकेशन अनिवार्य कर दिया है। इसका मतलब है कि रिजर्वेशन खुलते ही पहले 15 मिनट में केवल वही यात्री ऑनलाइन टिकट बुक कर पाएंगे जिनका आधार पहले से वेरीफाई हो चुका है। पहले यह नियम केवल तत्काल टिकट के लिए था, लेकिन अब यह जनरल रिजर्वेशन पर भी लागू होगा।
रेलवे का उद्देश्य है कि टिकट बुकिंग में होने वाली धांधली रोकी जा सके और टिकट असली यात्रियों तक पहुंचे। नए नियम से ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुरक्षित होगी। IRCTC वेबसाइट और ऐप पर यह नियम लागू होगा, जबकि कंप्यूटरीकृत PRS काउंटर से टिकट लेने वालों के लिए नियम पहले की तरह रहेगा। इस बदलाव से थोक बुकिंग और दलालों के द्वारा टिकटों के दुरुपयोग पर भी रोक लगेगी।

वेरीफाइड आधार अकाउंट को प्राथमिकता
नए नियम के अनुसार, जब रिजर्वेशन खुलता है, पहले 15 मिनट में केवल वही लोग ऑनलाइन टिकट बुक कर पाएंगे जिनका आधार पहले से वेरीफाई हो चुका है। पहले यह नियम केवल तत्काल टिकट बुकिंग पर लागू था, लेकिन अब जनरल रिजर्वेशन और तत्काल टिकट दोनों पर लागू होगा।
ये भी पढ़ें: Railway IRCTC: अब प्लेटफॉर्म पर घूम-घूम कर TT देंगे टिकट, जानें रेलवे का नया सिस्टम
कहां और कैसे लागू होगा नियम
IRCTC वेबसाइट और ऐप पर यह नियम लागू होगा। वहीं कंप्यूटरीकृत PRS काउंटर से टिकट लेने वालों के लिए नियम पहले की तरह रहेगा। जनरल रिजर्वेशन के लिए यह बदलाव 1 अक्टूबर से लागू होगा।
नियम बदलने का कारण
रेलवे ने यह बदलाव टिकट बुकिंग में हो रही धांधली को रोकने और टिकट वेरिफाइड यूजर्स तक ही पहुँचाने के लिए किया है। आधार वेरीफिकेशन के जरिए रेलवे टिकट आवंटन में पारदर्शिता लाना चाहता है और थोक बुकिंग को भी कम करना चाहता है।
रेलवे बोर्ड ने क्या कहा
भारतीय रेलवे बोर्ड ने आदेश में कहा है कि रिजर्वेशन सिस्टम का लाभ आम उपयोगकर्ता तक पहुंचे और टिकट दलाल इसका दुरुपयोग न करें। इसके लिए 1 अक्टूबर से जनरल रिजर्वेशन के पहले 15 मिनट में केवल आधार वेरीफाइड अकाउंट ही टिकट बुक कर सकेंगे।
तत्काल टिकट बुकिंग में पहले से लागू नियम
जुलाई से ही तत्काल टिकट बुकिंग में आधार वेरीफिकेशन लागू है। इसके बाद से तत्काल टिकट बुक करना आसान हो गया है और यात्रियों को कंफर्म टिकट भी आसानी से मिल रहा है।
ये भी पढ़ें: IRCTC Budget Tour Package: इससे बेहतर ऑफर नहीं मिलेगा! बजट में करें शिरडी से लेकर भीमाशंकर जी के दर्शन












Click it and Unblock the Notifications