Diwali-Chhath Train Booking: अब भी मिल सकता है छठ में घर जाने के लिए टिकट, बस लगानी होगी ये तरकीब!

Diwali-Chhath Train Ticket Booking: त्योहार का मौसम शुरू हो चुका है और बिहार-यूपी जाने वालों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। दिवाली और छठ के समय लाखों लोग दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और अन्य बड़े शहरों से अपने घर की ओर लौटते हैं। ऐसे में ट्रेन टिकट मिलना हर साल की सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है।

अच्छी खबर यह है कि रेलवे ने टिकट बुकिंग की समय सीमा बढ़ा दी है। आज यानी 5 अक्टूबर 2025 से आप 4 दिसम्बर 2025 तक की यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। साथ ही रेलवे ने दिवाली और छठ की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाने का भी ऐलान किया है। यानी अब भी घर जाने का मौका बाकी है, बस तुरंत बुकिंग करनी होगी।

Diwali-Chhath Train Ticket Booking

त्योहार पर स्पेशल ट्रेनें

हर साल की तरह इस बार भी रेलवे ने त्योहार की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है। इन ट्रेनों का किराया सामान्य से ज्यादा होता है, लेकिन सीट मिलने का चांस ज्यादा हो सकता है। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, सूरत, पुणे जैसे शहरों से पटना, दरभंगा, भागलपुर, गोरखपुर और वाराणसी के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलेंगी।
ये भी पढ़ें: Train Ticket Booking: ट्रेन टिकट लेने से पहले जान लीजिए अपडेट, IRCTC ने बदल दिए रिजर्वेशन के नियम

टिकट नहीं मिले तो अपना सकते हैं ये ट्रिक

त्योहार पर पटना और अन्य बड़े स्टेशनों तक सीधे टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यात्री कनेक्टिंग रिजर्वेशन का तरीका अपनाकर घर पहुंच सकते हैं।

  • अगर दिल्ली से पटना का सीधा टिकट न मिले तो पहले दिल्ली से वाराणसी या गोरखपुर तक टिकट लें।
  • इसके बाद वहां से पटना, मुजफ्फरपुर या दरभंगा के लिए अगला टिकट बुक करें।
  • इसी तरह कानपुर, प्रयागराज, लखनऊ या आरा तक टिकट लेकर आगे का टिकट लिया जा सकता है।

क्या करें यात्री

  • तुरंत IRCTC वेबसाइट या रेलवे काउंटर पर टिकट की उपलब्धता देखें।
  • स्पेशल और प्रीमियम ट्रेनों को प्राथमिकता दें।
  • सीधे टिकट न मिले तो छोटे-छोटे हिस्सों में बुकिंग करके यात्रा पूरी करें।

त्योहारों में भीड़ काफी ज्यादा रहती है। ऐसे में अगर आप बिहार या यूपी जाने की योजना बना रहे हैं तो देरी न करें और जल्द से जल्द टिकट बुक कर लें।
ये भी पढ़ें: रेलवे ने 1 अक्टूबर से लागू किया नया नियम, 5 आसन स्टेप्स में IRCTC अकाउंट को आधार से ऐसे करें लिंक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+