Diwali-Chhath Train Booking: छठ-दिवाली पर किस ट्रेन में है ज्यादा डिमांड? देखें रिजर्वेशन के लिए आसान टिप्स
Diwali-Chhath Train Booking 2025: दिवाली की रौनक और छठ घाटों की चहल पहल अभी भले कुछ हफ्ते दूर हो, लेकिन बिहार और पूर्वी यूपी जाने वालों के लिए तैयारी का वक्त अब आ चुका है। रेलवे की एडवांस बुकिंग विंडो खुलते ही टिकटों की होड़ मच गई है। दिल्ली, मुंबई, पुणे, सूरत जैसे शहरों से पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और वाराणसी जाने वाली ट्रेनों में सीटें तेजी से भर रही हैं। जो लोग अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में घर जाने का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए यह सही समय है कि तुरंत बुकिंग कर लें, वरना त्योहार के वक्त टिकट मिलना मुश्किल हो जाएगा।
आज यानी 28 अगस्त से 27 अक्टूबर 2025 तक की यात्रा के टिकट बुक हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी बिहार या पूर्वी यूपी जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो तुरंत बुकिंग कर लें, क्योंकि आने वाले दिनों में सीटें तेजी से खत्म होंगी।

दिवाली और छठ पूजा की तारीखें
- दिवाली - गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025
- छठ पूजा संध्या अर्घ्य - सोमवार, 27 अक्टूबर 2025
- छठ पूजा उषा अर्घ्य - मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025
इन तारीखों के आसपास सबसे ज्यादा भीड़ रहती है, खासकर बिहार और पूर्वी यूपी जाने वाली ट्रेनों में।
ये भी पढ़ें: Indian Railways Refund Rules: कितनी देर ट्रेन लेट होने पर मिलता है रिफंड? जानिए क्या है इंडियन रेलवे का नियम
किन ट्रेनों में है ज्यादा मांग
त्योहारी सीजन में बिहार और यूपी के लिए चलने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनें सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं:
- वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12554) - दिल्ली से सहरसा तक
- सप्त क्रांति एक्सप्रेस (12557/58) - दिल्ली (आनंद विहार) से मुजफ्फरपुर तक
- बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12565/66) - दिल्ली से दरभंगा तक
इन ट्रेनों की सीटें सामान्य दिनों से भी तेज भर रही हैं। Sleeper और AC क्लास की वेटिंग लिस्ट कई रूट्स पर शुरू हो चुकी है।
स्पेशल ट्रेनें भी चलेंगी
रेलवे हर साल की तरह इस बार भी पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और वाराणसी जैसे रूट्स पर त्योहारी स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी में है। हालांकि, इन ट्रेनों में भी भीड़ काफी रहती है और समय पर चलने में अक्सर दिक्कत होती है। इसलिए मुख्य ट्रेनों की बुकिंग को प्राथमिकता देना बेहतर है।
सीट की मौजूदा स्थिति
- Sleeper क्लास - कई ट्रेनों में वेटिंग तेजी से बढ़ रही है
- AC कोच - अभी कुछ रूट्स पर सीटें उपलब्ध हैं, लेकिन यह भी जल्दी फुल हो सकती हैं
- Tatkal सीटें - बुकिंग खुलते ही चंद मिनटों में खत्म हो जाती हैं, इसलिए समय पर बुकिंग जरूरी है
टिकट बुकिंग के आसान टिप्स
- जल्दी बुकिंग करें - जैसे ही टिकट खुलें, तुरंत बुक कर लें
- Tatkal की तैयारी रखें - AC के लिए सुबह 10:15 बजे और Sleeper के लिए 11:15 बजे Tatkal बुकिंग शुरू होती है
- वैकल्पिक रूट देखें - जरूरत पड़ने पर नजदीकी स्टेशन की ट्रेनें देखें
- ऐप का इस्तेमाल करें - IRCTC, Trainman या Ixigo जैसे ऐप पर अलर्ट सेट करें ताकि सीट मिलते ही तुरंत बुकिंग कर सकें
भीड़ से बचने के टिप्स
छठ और दिवाली के समय न सिर्फ टिकट मिलना मुश्किल होता है, बल्कि भीड़ भी काफी रहती है। ऐसे में:
- समय से पहले बुकिंग करें
- यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखें
- स्पेशल ट्रेनें चुनते समय उनकी टाइमिंग और रूट की जानकारी जरूर लें
ये भी पढ़ें: Ranchi Gorakhpur Express: रांची-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरों की बढ़ी संख्या,देखें डिटेल












Click it and Unblock the Notifications