Diwali 2020: अक्षरधाम मंदिर में अरविंद केजरीवाल ने किया लक्ष्मी पूजन, पत्नी भी साथ में मौजूद
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज शाम अक्षरधाम मंदिर में लक्ष्मी पूजन में हिस्सा लिया। दिल्ली सरकार ने दिवाली के मौके पर आज शाम (14 नवंबर) सामूहिक दिवाली पूजन उत्सव का आयोजन किया। दिवाली पूजन में अरविंद केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीता, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और दिल्ली सरकार के कई मंत्री भी शामिल हुए हैं।

अक्षरधाम मंदिर के गेट नंबर चार के पास सजे पंडाल में पूजा की पूर्ण व्यवस्था की गई है। इस पूजन कार्यक्रम का टेलीविजन पर सीधा प्रसारण किया गया। मंदिर परिसर में पंडाल में मंच बनाया गया, जहां विधि विधान के साथ लक्ष्मी पूजन किया गगा।
इससे पहले ट्विटर पर वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की सवा दो करोड़ जनता से अपील की है कि वह सीधे प्रसारण के समय टेलीविजन के सामने आकर इस पूजन में शामिल हों। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की दिवाली में सभी नागरिकों को शामिल करके एक यादगार पूजन उत्सव बनाने की अवधारणा के तहत काम किया गया है। इसके माध्यम से पटाखा रहित दिवाली मनाने की परिपाटी को भी बढ़ावा मिलेगा।
दिल्ली सरकार की ओर से बताया गया कि भव्य पूजा झंडेवालान के विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ आध्यात्मिक तरीकों से हुई है। देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली में रहने वाले दो करोड़ से भी अधिक नागरिक इस भव्य दिवाली उत्सव का हिस्सा बने। इससे समुदाय की भावना मजबूत होगी और अंधेरे समय में आशावादी दृष्टिकोण स्थापित करने में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें- Diwali Muhurat Trading: मूहूर्त ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स-निफ्टी में रिकॉर्ड उछाल
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications