'खुद महंगी और गरीब दोस्तों को सस्ती शराब पिलाते हैं डायरेक्टर अनुभव सिन्हा': मनोज बाजपेयी

नई दिल्ली। हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म 'थप्पड़' के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा सुर्खियों में आ गए हैं। बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने अनुभव सिन्हा को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा, वह जैसा खुद को दिखाते हैं वैसे हैं नहीं, एक समय था जब मैं उनसे नफरत करने लगा था। मनोज बाजपेयी ने एक इंटरव्यू में अपने और अनुभव सिन्हा के बीच हुए एक रोचक किस्से के बारे में भी बताया है।

स्कॉच और व्हिसकी में पूछा था अंतर

स्कॉच और व्हिसकी में पूछा था अंतर

बॉलीवुड के सबसे शांत स्वभाव वाले एक्टर मनोज बाजपेयी ने एक इंटरव्यू में बताया कि अनुभव सिन्हा अंदर से कुछ और हैं और दिखाते कुछ और है। अपनी एक मुलाकात के बारे में बताया हुए उन्होंने कहा, अनुभव से मेरी मुलाकात दिल्ली में हुई थी और उनके कहने पर ही वह मुंबई आए थे। मनोज बाजपेयी आगे बताते हैं कि एक बार अनुभव ने मुझसे पूछा कि क्या मैं ड्रिंक करता हूं? उन्होंने एक बोतल को कसके पकड़ा और कहा यह स्कॉच है। अनुभव ने पूछा क्या तुम स्कॉच और व्हिसकी में अंतर जानते हो?

गरीब दोस्तों को सस्ती शराब परोसते हैं अनुभव

गरीब दोस्तों को सस्ती शराब परोसते हैं अनुभव

अनुभव सिन्हा के साथ हुई इस मुलाकात पर मनोज बाजपेयी ने कहा, मैं उनसे नफरत करने लगा था लेकिन बाद में समझ गया कि वह ऐसे ही हैं। अनुभव अपने लिए हमेशा स्कॉच रखते हैं और गरीब दोस्तों को ओल्ड मॉन्क परोसते हैं। मनोज बाजपेयी ने कहा, इससे फर्क नहीं बड़ता कि वो ट्विटर पर कितने सोशल हैं। बता दें कि अनुभव सिन्हा को जानने वाले बताते हैं कि उन्हें गुस्सा भी बहुत जल्दी आ जाता है। इसका ताजा उदाहरण तब सामने आया जब उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म के आलोचकों को गाली दे दी थी।

'थप्पड़' फ्लॉप होने पर दी गंदी गाली

'थप्पड़' फ्लॉप होने पर दी गंदी गाली

बता दें कि तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़ पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म का कलेक्शन लो रहा। दर्शकों ने फिल्म को नकार दिया, लेकिन ये सब फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा को बर्दाश्त नहीं हुआ। यह सब अनुभव सिन्हा बर्दाश्त नहीं कर सके और उनका गुस्सा ट्विटर पर सामने आ गया। अनुभव ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की आलोचना करने वालों को खरी-खोटी सुना दी। गंदी गालियां तक दे डाली। उन्होंने फिल्म पर नेगेट‍िव कमेंट्स करने वालों पर नाराजगी जाहिर करते हुए अनुभव ने लिखा कि आपकी जानकारी के लिए ये बता दूं कि मैं अपने पैसों से अपनी फिल्में बनाता हूं या फिर अपने जानने वालों के पैसों से।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के इन भाइयों के बीच आई दरार, कभी साथ काम न करने की खाई कसम, इस वजह से बढ़ा झगड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+