बॉलीवुड के इन भाइयों के बीच आई दरार, कभी साथ काम न करने की खाई कसम, इस वजह से बढ़ा झगड़ा

नई दिल्ली। बॉलीवुड में रिश्तों के टूटने और जुड़ने की खबरें अक्सर चर्चा में रहती हैं, अब एक सुपरस्टार भाई के अपने भाई से कारोबारी रिश्ते टूटने की खबर सामने आ रही है। अपनी काबिल और करामाती एक्टिंग से बॉलीवुड में अलग पहचान बनाने वाले एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने भाई शमास नवाब सिद्दीकी से सभी कारोबारी रिश्ते तोड़ लिए हैं। इसकी पुष्टि खुद नवाजुद्दीन सिद्दीकी के आधिकारिक प्रवक्ता ने की है।

नवाजुद्दीन ने भाई से खत्म किए कारोबारी रिश्ते

नवाजुद्दीन ने भाई से खत्म किए कारोबारी रिश्ते

दरअसल, नवाजुद्दीन और उनके भाई शमास में काफी दिनों से अनबन की खबरें बॉलीवुड इंडस्ट्री में दौड़ रही थी, अब यह खुलकर सामने आ गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब नवाज और शमास के रास्ते अलग हो चुके हैं, भाई-भाई अब साथ काम करते नजर नहीं आएंगे। बता दें कि अभी तक नवाजुद्दीन सिद्दीकी का सारा काम उनके भाई शमास नवाब सिद्दीकी संभालते थे। बताते हैं कि दोनों सिद्दीकी भाईयों में कड़वाहट एक फिल्म को लेकर पैदा हुई।

इस फिल्म को लेकर शुरू हुआ विवाद

इस फिल्म को लेकर शुरू हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि शमास नवाब सिद्दीकी अपने सुपरस्टार भाई नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लेकर एक फिल्म निर्देशित करना चाहते थे जिसको लेकर दोनों में काफी दिनों से बहस चल रही थी। बता दें कि नवाज पहले से ही शमास की एक फिल्म बोले चूड़ियां अभी निर्माणाधीन है। शमास जिस नई फिल्म में अपने भाई को निर्देशित करना चाहते थे उसका ऑन स्क्रीन नाम 'चलता पूर्जा' बताया जा रहा है, लेकिन नवाजुद्दीन इसमें काम नहीं करना चाहते थे।

भविष्य में नहीं करेंगे साथ काम

भविष्य में नहीं करेंगे साथ काम

इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी कहा सुनी की खबरें भी मीडिया में आती रही हैं। जब इस फिल्म को लेकर विवाद ज्यादा बढ़ गया तो दोनों भाईयों ने अलग होने का निर्णय ले लिया। दोनों भाईयों ने मिलकर यह फैसला लिया कि वह अब कभी भविष्य में साथ काम नहीं करेंगे। व्यवसायिक तौर पर दोनों एक दूसरे से कोई संबंध नहीं रखेंगे। इस बढ़ी घटना के बाद शमास नवाब सिद्दीकी ने बॉलीवुड में एक मैसेज भेजा कि वह अब नवाज के बिजनेस मैनेजर नहीं हैं।

निर्देशन पर ध्यान दे रहे हैं शमास

निर्देशन पर ध्यान दे रहे हैं शमास

गौरतलब है कि काफी स्ट्रगल के बाद जब से नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म इंडस्ट्री अपनी पहचान बनाई उसी दिन से उनके भाई शमास एक्टर के बिजनेस मैनेजर का पद संभाल रहे हैं। जब मीडिया ने इस सिलसिले में नवाजुद्दीन सिद्दीकी से संपर्क किया तो उनके आधिकारिक प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की औक कहा, शमास अपने भाई नवाजुद्दीन सिद्दीकी के मैनेजर के तौर पर काम किया करते थे, अब वह निर्देशन पर अपना ध्यान दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जब पैसे जुटाने के लिए ट्रेन में गाना गाते थे बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+