Dilip Kumar RIP: दिलीप कुमार ने सायरा को छोड़कर इस महिला से की थी दूसरी शादी लेकिन फिर...
मुंबई, 07 जुलाई। हिंदी सिनेमा के महान नायक दिलीप कुमार ने आज 98 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। दिलीप कुमार के निधन पर पीएम मोदी समेत देश के कई दिग्गजों ने गहरा शोक प्रकट किया है। 98 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले दिलीप कुमार रीयल जिंदगी में भी काफी जिंदा दिल इंसान कहे जाते थे। दिलीप कुमार ने अपनी रीयल लाइफ में पहले अभिनेत्री मधुबाला से प्यार किया था और उसके बाद जब वो उनकी जीवन संगिनी नहीं बन पाईं तो उन्होंने साल 1996 में अपने से 22 साल छोटी सायरा बानो से शादी की थी।

मौत ने किया दिलीप-सायरा को अलग
कहते हैं कि सायरा, जब 12 साल की थीं, तब से ही वो दिलीप कुमार को चाहती थीं, उन्हें तब बिल्कुल ये नहीं पता था कि एक दिन वो उनकी लाइफ पार्टनर बन जाएंगी। जिस वक्त ये शादी हुई थी, उस वक्त हर किसी ने यही कहा था कि ये शादी टिकेगी नहीं लेकिन दिलीप-सायरा ने उन लोगों की बातों को बिल्कुल झूठा साबित कर दिया और जिंदगी की आखिरी सांस तक सायरा बानो, दिलीप कुमार के साथ ही रहीं। हालांकि इन दोनों के रिश्तों में एक वक्त ऐसा आया था, जब दोनों अलग हुए थे।
Recommended Video

दिलीप कुमार ने की थी दूसरी शादी
जी हां, आप में से बहुत कम लोग जानते होंगे कि सायरा को छोड़कर दिलीप कुमार ने साल 1981 में हैदराबादी अस्मा साहिबा रहमान से शादी कर ली थी। कहा जाता है कि वो मूल रूप से पाकिस्तानी और तलाकशुदा थीं और उनको पहली शादी से तीन बच्चे थे, जो कि उनके पहले पति के ही साथ रहते थे। उस वक्त की मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि दिलीप कुमार ने आस्मा से शादी इसलिए की क्योंकि सायरा बानो से उनकी कोई संतान नहीं थी।

दिलीप कुमार ने आस्मा को दिया तलाक
हालांकि इस शादी की उम्र लंबी नहीं थी और साल 1983 में दिलीप कुमार की दूसरी शादी का अंत हो गया और दिलीप कुमार ने आस्मा से तलाक ले लिया और वो वापस सायरा बानो के पास पहुंचे थे,सायरा तो उन्हें दिल और जान से चाहती ही थीं और उन्होंने उन्हें माफ कर दिया और वो फिर से पति-पत्नी बन गए। दिलीप कुमार मीडिया जगत का बहुत बड़ा नाम थे इसलिए उस वक्त इस बारे में ज्यादा कुछ छापा या दिखाया नहीं गया।

सायरा के पास लौटे थे दिलीप कुमार
ऐसा कहा जाता है कि आस्मा ने दिलीप कुमार से शादी पैसे के लिए की थी और वो दिलीप कुमार को धोखा दे रही थीं, वो अपने पहले पति और बच्चों से मिला करती थी। इन्हीं सारी बातों के कारण दिलीप कुमार ने उन्हें छोड़ा था। हालांकि उनकी कोई जानकारी बाद में मीडिया में नहीं आई, लोग कहते हैं कि वो भी अपने पहले पति और बच्चों के पास लौट गईं। फिलहाल दिलीप-सायरा, बॉलीवुड के आदर्श कपल में से एक रहे, दोनों को आज मौत ने जुदा किया वरना दिलीप साहब के साथ सायरा ने साए की तरह साथ निभाया है।












Click it and Unblock the Notifications