क्या रोहिणी घावरी ने BJP से पैसे लेकर सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ खोला मोर्चा? खुद ने मांगा सबूत
Chandrashekhar Azad: स्विट्जरलैंड में पीएचडी स्कॉलर इंदौर की डॉ. रोहिणी घावरी ने भीम आर्मी चीफ और उत्तर प्रदेश के नगीना से आज़ाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आज़ाद रावण के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। रोहिणी ने उन पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है और इसकी शिकायत महिला आयोग तक पहुंचाई है।
हालांकि अब रोहिणी घावरी खुद सवालों के घेरे में हैं। सोशल मीडिया पर लोग आरोप लगा रहे हैं कि वह भाजपा और आरएसएस के इशारे पर काम कर रही हैं। यहां तक कहा जा रहा है कि इसके बदले उन्हें बीजेपी से पैसे भी मिले हैं। इन आरोपों का जवाब खुद रोहिणी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पहले ही दे चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- चंद्रशेखर आजाद रावण से अब क्या चाहती हैं रोहिणी घावरी? सोशल मीडिया पर उठे 10 तीखे सवाल
13 जून 2025 को इंस्टाग्राम पर रोहिणी ने लिखा, ''यह लड़ाई मेरे आत्मसम्मान की है। जिस दिन यह साबित हो जाए कि मैंने बीजेपी या किसी अन्य पार्टी से पैसे लेकर यह सब किया है, तो पूरा समाज मेरा बहिष्कार कर दे। मैं अपना चेहरा कभी किसी को नहीं दिखाऊंगी।'' इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिली।
इसके बाद 24 जून 2025 को अपने X (ट्विटर) हैंडल पर रोहिणी ने लिखा, ''BJP का राजा बाबू है। इसे यूपी 2027 के चुनाव तक बचाने के लिए पूरा जोर लगा लेगी। इसका यह घमंड मैं तोड़ूंगी। बहुजन आंदोलन को बेचने वाले का चेहरा सबके सामने ज़रूर आएगा। बीजेपी के लिए क्या ज़रूरी है-देश की बेटी या देश का नेता, अब यही देखना है।''

यह भी पढ़ें- Rohini Ghavari की वजह से जाएगी नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद की कुर्सी? 'भाई' से 'बेवफाई' तक की पूरी कहानी
अपनी एक अन्य पोस्ट में रोहिणी ने यह स्वीकारा कि कई लोग उनका भाजपा या किसी अन्य राजनीतिक पार्टी से संबंध जोड़ रहे हैं। इसके जवाब में उन्होंने लिखा कि''मेरे खिलाफ झूठ, अफवाह और चरित्र हनन फैलाने वालों के खिलाफ मेरे अधिवक्ता कानूनी मानहानि का नोटिस भेज रहे हैं। कोई मुझे भाजपा या किसी अन्य पार्टी का एजेंट बता रहा है, कोई कह रहा है मैं विरोधी गुटों से मिली हुई हूं, कोई कह रहा है कि मैं बहुजन मिशन को कमजोर करना चाहती हूं। अब सबको कोर्ट में जवाब देना होगा।''
डॉ. रोहिणी घावरी: परिवार, शिक्षा और करियर
डॉ. रोहिणी घावरी इंदौर के वाल्मीकि समाज से आती हैं। उनके पिता बीमा अस्पताल, इंदौर में सफाई कर्मचारी हैं। रोहिणी तब सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में राम मंदिर और भारत से जुड़े मुद्दों पर भाषण दिया था।
वर्ष 2020 में वे मध्य प्रदेश सरकार की एक करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति पर स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में पीएचडी करने गईं। उन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पीएचडी की है। साथ ही इंस्टिट्यूट ऑफ कॉमर्स से फॉरेन ट्रेड में बीबीए और इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से मार्केटिंग में एमबीए की डिग्री भी प्राप्त की है। वर्तमान में रोहिणी स्विट्ज़रलैंड में कार्यरत हैं और एक सामाजिक संस्था (NGO) से भी जुड़ी हैं। रोहिणी Jan power Foundation की Founder & CEO भी है।
रोहिणी के आरोप: शादी का झांसा, शारीरिक संबंध और धोखा
डॉ. रोहिणी का दावा है कि जब वह स्विट्ज़रलैंड में पीएचडी के लिए जाने वाली थीं, तभी उनकी पहचान चंद्रशेखर आज़ाद रावण से हुई थी। यह पहचान दोस्ती और फिर प्रेम संबंध में बदल गई। रोहिणी का आरोप है कि रावण ने खुद को अविवाहित बताकर उन्हें शादी का झांसा दिया और उनके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
उनका दावा है कि यदि चंद्रशेखर आज़ाद लोकसभा चुनाव न जीतते, तो आज वे स्विट्ज़रलैंड में रोहिणी के साथ ही बस चुके होते। रोहिणी ने व्हाट्सएप चैट के कुछ स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।
चंद्रशेखर आज़ाद का जवाब
कई दिनों से लग रहे आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए चंद्रशेखर आज़ाद ने झांसी में पत्रकारों से कहा, ''यह एक महिला के सम्मान से जुड़ा मामला है। मेरे परिवार ने मुझे ऐसे संस्कार दिए हैं कि मैं महिला सम्मान को सर्वोपरि मानता हूं। सुना है वह कोर्ट जा रही हैं, अब मैं भी अपना पक्ष कोर्ट में ही रखूंगा।''
चंद्रशेखर आज़ाद रावण प्रोफाइल
चंद्रशेखर आज़ाद रावण का जन्म 3 दिसंबर 1986 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के छुटमलपुर में हुआ था। उनकी पत्नी का नाम वंदना कुमारी और बेटे का नाम युग है। वे एक दलित नेता हैं और भीम आर्मी तथा आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संस्थापक हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में बिजनौर जिले की नगीना सीट से बीजेपी उम्मीदवार ओम कुमार को 1.5 लाख से अधिक वोटों से हराकर पहली बार संसद में प्रवेश किया।
-
MP Board Result 2026: 10वीं-12वीं के रिजल्ट की तारीख तय, सीएम खुद करेंगे जारी, कैसे चेक करें मार्कशीट? -
MP Board Result 2026: मार्कशीट पर नहीं दर्ज होगा सप्लीमेंट्री, नई शिक्षा नीति के तहत बदल गया दशकों पुराना नियम -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम?












Click it and Unblock the Notifications