क्या राहुल वैद्य ने गर्लफ्रेंड दिशा परमार से कर ली शादी? Video में नजर आए जिगरी यार अली गोनी और जैस्मिन
चंडीगढ़। सिंगर और बिग बॉस कंटेस्टेंट राहुल वैद्य इन दिनों एक्ट्रेस दिशा परमार संग अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। दिशा और राहुल कई बार अपनी शादी को लेकर बता चुके हैं कि जल्द ही दोनों अपने रिश्ते को नया नाम देने वाले हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर शादी के जोड़े में कपल का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसके बाद फैंस को लग रहा है कि राहुल और दिशा ने चुपके से शादी कर ली। वीडियो ने इस कदर इंटरनेट पर धमाल मचाया कि सिंगर राहुल को खुद सामने आकर उसका खुलासा करना पड़ा।

आइए पहले जानते हैं कि वीडियो में है क्या?
राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी का इंतजार उनके फैंस को बड़ी ही बेसब्री से है, इस बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों दूल्हा-दुल्हन बने एक-दूसरे के हाथ में हाथ डाले दिखाई दे रहे हैं। राहुल ने गोल्डन शेरवानी पहनी है तो दिशा परमार रेड करल के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। हैरानी की बात है कि वीडियो में थोड़े समय के लिए राहुल के जिगरी यार अली गोनी और उनकी गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन भी नजर आती हैं।

वीडियो में नजर आए अली गोनी और जैस्मिन
वीडियो में अली गोनी और जैस्मिन भसीन को देख फैंस राहुल और दिशा की शादी को सच मान बैठे। हालांकि यह वीडियो राहुल-दिशा की शादी का नहीं है बल्कि म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के सेट का है। इस पर चुप्पी तोड़ते हुए राहुल वैद्य ने कहा कि जब भी वह दिशा से शादी करेंगे तो डंके की चोट पर करेंगे। राहुल ने बताया कि उन्होंने हाल ही में दिशा संग चंडीगढ़ में एक म्यूजिक वीडियो शूट किया है, जिसे फैंस ने उनकी शादी का वीडियो समझ लिया।

डंके की चोट पर करेंगे शादी
राहुल से जब शादी का प्लान पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'कुछ लोग होते हैं जो छुप छुपाके प्यार करते हैं, लेकिन हम डंके की चोट पर शादी करेंगे।' राहुल के अलावा दिशा परमार ने भी कहा कि अभी तक शादी के डेट फिक्स नहीं की गई है, सच कहूं तो हम जल्द शादी करना चाहते हैं। हालांकि जिस तरह कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है तो हम उसी हिसाब से अपनी शादी प्लान कर रहे हैं। बता दें कि राहुल-दिशा काफी समय बाद एक बार फिर से ऑनस्क्रीन प्यार के पल बिताते नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: निया शर्मा ने अपने बॉयफ्रेंड राहुल सुधीर पर लगाए आरोप, कहा- वो हमेशा....












Click it and Unblock the Notifications