निया शर्मा ने अपने बॉयफ्रेंड राहुल सुधीर पर लगाए आरोप, कहा- वो हमेशा....
मुंबई: टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो और पिक्चर्स की वजह से छाईं रहती हैं। आए दिन वो कुछ ऐसा कर देती है, जो इंटरनेट पर वायरल हो जाता हैं। निया की डांस वीडियो से लेकर उनकी ग्लैमरस फोटो शेयर करने के बाद ही सोशल मीडिया पर तहलका मचाने लग जाती है। उनके फैंस उनकी वीडियो और तस्वीरों पर खूब प्यार भी बरसाते हैं। इस बीच अब निया शर्मा का अपने बॉयफ्रेंड को लेकर दिया गया जवाब सुर्खियों में हैं।

राहुल सुधीर को डेट कर रही निया!
दरअसल, टीवी एक्ट्रे्स निया शर्मा अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में रहती है, लेकिन पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चुप-चुप रहती हैं। वहीं उनके फैंस भी हमेशा ये जानने के लिए बेकरार रहते है कि निया किस को डेट कर रही हैं। ऐसे में उनका नाम राहुल सुधीर के साथ जोड़ा जाता है। बता दें दोनों ने 'Twisted'में साथ काम किया था। हालांकि अभी तक दोनों ने एक दूसरे के बारे में ज्यादा कुछ बात नहीं की हैं। बता दें कि राहुल सुधीर इश्क में मरजावां में भी दिखें हैं।

निया ने बॉयफ्रेंड को क्यों बताया झूठा
दरअसल, इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान निया से उनके एक फैन ने बॉयफ्रेंड के बारे में कुछ बताने के लिए बोता तो निया ने उसके जवाब में कहा कि वह वह झगड़े से बचने के लिए हमेशा झूठ बोलते रहता है कि मैं बहुत सुंदर लग रही हूं। ऐसे माना जा रहा है कि ये बात राहुल सुधीर की तरफ इशारा कर रही हैं। आपको बता दें कि हाल ही में राहुल सुधीर उनकी बर्थ डे पार्टी में भी शामिल हुए थे।
फ्लाइंग बोर्ड का मजा लेती निया शर्मा
अभी एक दिन पहले ही निया शर्मा ने फ्लाइंग बोर्ड का मजा लेते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बिकिनी पहने हुई थोड़ी सी ऊंचाई पर जाने के बाद समुद्र में धड़ाम से गिर जाती हैं। इस वीडियो को अब तक 14 लाख के करीब लोग देख चुके हैं। वहीं इसके साथ उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा महान गिरावटों को भी एन्जॉय कीजिए।
रवि दुबे के साथ लगाए जबरदस्त मूव्स
वहीं इससे पहले उन्होंने जमाई राजा 2.0 के को-स्टार रवि दुबे के साथ एक डांस वीडियो भी शेयर किया था। रवि दुबे के साथ डांस वीडियो शेयर करते हुए निया शर्मा ने कैप्शन में लिखा कि रवि दुबे तुमने उसी वक्त ये करने के लिए हां बोल दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों बहुत ही शानदार डांस कर रहे हैं। निया के सिजलिंग डांस मूव्स का रवि भी बेखूबी साथ देते हुए नजर आ रहे।


Click it and Unblock the Notifications
