Ram mandir सीएम धामी के निर्देश, उत्तरायणी पर होने वाले आयोजन अयोध्या थीम पर आयोजित किए जाएं, ये है वजह
Ram mandir 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड में भी तैयारियां तेज हो गयी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि उत्तरायणी पर होने वाले कार्यक्रमों को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की थीम पर आयोजित किए जाएं। साथ ही लोगों से अपील की है कि वे दीपोत्सव के साथ ही विभिन्न आयोजन इस अवधि में करें।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। देवभूमि उत्तराखंड के लोगों में भी इस समारोह को लेकर विशेष उमंग एवं ऊर्जा का माहौल है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि उत्तरायणी को इस बार अयोध्या समारोह की थीम पर आयोजित किया जाए।
इसके अलावा उन्होंने लोगों से प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर घरों में दीपोत्सव करें। साथ ही इस अवधि में कलश यात्राओं के अलावा राम कथा आयोजित करने के साथ ही प्रमुख नदियों के घाटों की साफ-सफाई का अभियान चलाया जाए। इसके अलावा स्कूलों में राम के आदर्शों पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं।
सरकार के साथ ही भाजपा ने भी इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य समारोह वाले दिन उत्तराखंड में भी हर मंदिर परिसर में सीधे प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी।
उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी इस कार्यक्रम की समिति के प्रदेश संयोजक नियुक्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब पार्टी का हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरी ऊर्जा के साथ तय कार्यक्रमों में जुट जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी तक घर-घर अक्षत पहुंचाने का अभियान पूरा होगा।
इसके बाद प्रदेश के मंदिरों को सजाने-संवारने का काम होगा। इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश के सभी मंदिरों की सूची बनाई गई है, जिसके लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की जाएगी। ऐसे में भाजपा इस कार्यक्रम को चुनाव से पहले हर समीकरण के लिहाज से खास लेकर चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications