DGCA ने पायलटों के लिए फिर शुरू किया ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट , 15 अक्टूबर से अनिवार्य

नई दिल्ली, 14 सितंबर: डीजीसीए ने 15 अक्टूबर से सभी पायलटों और केबिन क्रू के लिए अनिवार्य ब्रेथ एनालाइजर (बीए) टेस्ट फिर से शुरू करने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। कोरोना को देखते हुए डीजीसीए ने इस टेस्ट को स्थगित कर दिया था। चूंकि अब सामान्य परिचालन को फिर से शुरू करने के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया था। दरअसल इस टेस्ट में शराब सेवन की जांच की जाती है।

DGCA issues guidelines to resume breath analyser tests for all pilots & cabin crew

कोविड-19 महामारी के प्रकोप से पहले चालक दल के सभी सदस्यों को उड़ान से पहले शराब सेवन का पता लगाने के लिए इस जांच से गुजरना पड़ता था। हालांकि जब महामारी आयी, तो जांच कुछ महीनों के लिए स्थगित कर दी गई। अब जब कोरोना के मामलों में कमी आ गई है और हवाई यातायात फिर से सामान्य हो गया है तो डीजीसीए ने फिर से ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा था कि कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशक द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार ही जांच जारी रहेगी। न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने हवाई यातायात में वृद्धि और आपातकालीन मामलों में कमी को ध्यान में रखते हुए आदेश पारित किया है।

कोर्ट ने डीजीसीए द्वारा संशोधन के लिए एक आवेदन के बाद इस मुद्दे पर पहले के आदेश को संशोधित किया है। हालांकि कोर्ट ने अपनी उस शर्त को हटा दिया है, जिसमें एक घंटे में केवल छह ऐसे कर्मी ही परीक्षण से गुजर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+